Let’s travel together.
nagar parisad bareli

कड़ाके की ठंड पड़ने के कारण सीहोर में जले अलाव

0 552

सीहोर से अनुराग शर्मा

सीहोर जिले में मौसम का मिजाज बदल हुआ है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद से ही धुंध छाई हुई है। बीते सप्ताह के अंत में बारिश हुई। इसके बाद निरंतर रात को बारिश होती है। मावठे की इस बारिश से किसानों को फायदा हो रहा है। वहीं ठिठुरन लगातार बढ़ती जा रही है। ठिठुरन के कारण इस मौसम में लोगो ने अलाव जलवाए। वहीं किसानों को उम्मीद है कि इस ठंड से गेहूं की फसल को फायदा होगा और पैदावार भी बढ़ेगी। वहीं ज्यादा ठंड से अन्य फसलों को नुकसान हो सकता है। जब तापमान 4 डिग्री के आसपास होगा तो पाला पड़ सकता है। फिलहाल जिले में फसलों को क्षति को लेकर कोई सूचना नहीं हैं। आने वाले दिनों में यदि तामपान ऐसा ही रहता है तो फायदा होगा और यदि ओलावृष्टी या पारा गिरता है तो परेशानी हो सकती है। गया है।जानकारी अनुसार में शीत लहर का प्रकोप जारी है जो पूरे सप्ताह रहेगा। बुधवार को जिले का न्युनतम तापमान 7. डिग्री और अधिकतम तापमान 19 . डिग्री दर्ज किया गया। इस तरह का मौसम लगातार 14 जनवरी तक बने रहने की संभावना जताई जा रही है। आने वाले सप्ताह से कुछ परिवर्तन होंगे, लेकिन फिलहाल ठंड से राहत नहीं मलेगी। दिन और रात के समय ठिठुरन बनी रहेगी। वहीं अब बारिश होने की संभावना न के बराबर है, लेकिन बादल धाए रहेंगे। वहीं किसानों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि फिलहाल ओलावृष्टी की संभावना न के बराबर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811