सीधी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार दोपहर मध्य प्रदेश के सीधी पहुंचे। जहां एक निजी होटल में सामाजिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जाति, पंथ और मजहब की राजनीति नहीं करती है। हम इंसाफ और इंसानियत की राजनीति करते हैं। चाहे मुस्लिम, सिख, ईसाई, पारसी हो जो भारत का नागरिक है। वह भारत का नागरिक रहेगा।
राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर निशान साधते हुए कहा कि राजनीति तथ्यों के आधार पर करना चाहिए। जनता की आंखों के सामने धूल झोंककर नहीं। लेकिन यह हरकत बराबर उनके द्वारा की जा रही है। हम प्रारंभ से ही यह कहते रहे हैं कि हमारी सरकार बनेगी तो अयोध्या की धरती पर भव्य राम मंदिर बनाएंगे। भाजपा से बार-बार यह प्रश्न पूछा जा रहा था।
बहुमत की सरकार बनेगी, अयोध्या में राम मंदिर बनाएंगे पर तारीख नहीं बताएंगे। ऐसी परिस्थितियों पैदा हुई कि राम लाल अपनी कुटिया से निकलकर भव्य मंदिर में पहुंच चुके हैं। भारत में राम राज्य आने की शुरुआत हो चुकी है। जो हमने कहा सब किया।
इस बार भी लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र में जो कहेंगे वह करेंगे। यह सच्चाई को कोई नकार नहीं सकता है कि जब से मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री बने हैं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बड़ी है। पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बातों को कोई गंभीरता से नहीं सुनता था। लेकिन अब भारत बोलता है तो लोग कान खोलकर सुनते हैं कि भारत क्या बोल रहा है। यह दुनिया में भारत की हैसियत है।