नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व से देश का जन-मन प्रसन्न है, इसलिए बरेली सहित देशभर का हर नागरिक मोदीजी को दोनों हाथ खोलकर आशीर्वाद दे रहा है – राज्यमंत्री नरेंन्द्र शिवाजी पटेल
यशवन्त सराठे बरेली रायसेन
लोकसभा चुनाव कि आगामी बरेली नगर मंडल क्षेत्र में कार्य योजनाओं को लेकर श्री शिवाजी सेवा सदन, विधायक कार्यालय बरेली में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई जिसमें मध्य प्रदेश के राज्यमंत्री एवं उदयपुरा विधानसभा विधायक नरेन्द्र शिवाजी पटेल शामिल हुए |
नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने मंडल नगर ग्रामीण के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया प्रत्याशी के जनसंपर्क स्वागत और कार्यालय को लेकर चर्चा कर कार्य योजना तैयार की श्री पटेल ने कहा कि हर भूत पर हमारा कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ कम करें विधानसभा में मिले वोटो से 10% प्रत्येक बूथ पर हमको वोट बढ़कर लोकसभा में बूथ जीतना है | प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व से देश का जन-मन प्रसन्न है। इसलिए बरेली सहित देशभर का हर नागरिक मोदीजी को दोनों हाथ खोलकर आशीर्वाद दे रहा है। पूरे देश में एक ही माहौल बन चुका है हर जन एक ही बात कह रहा है 2024 में 400 पार कमल खिल रहा है| इस बीच उदयपुरा विधानसभा चुनाव प्रभारी हरनाम सिंह राजपूत, चुनाव प्रबंधन समिति सदस्य शंकर सिंह पटेल,महामंत्री नेपाल सिंह राजपूत, नपं अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी, जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह चौधरी, जिला मंत्री राजेन्द्र ठाकुर, पवन रघुवंशी, संतोष राय,जिला सह-मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी, मण्डल अध्यक्ष अभिषेक राजपूत, रेवा सिंह गोदर सहित ग्रामीण नगर मण्डल सहित क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे |