Let’s travel together.

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता, 30 लाख रुपए कैश बरामद

0 59

जबलपुर। कल यानी 16 मार्च को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया इसके साथ ही आचार संहिता लगते ही पुलिस ने सख्ती से चौक चौराहो पर निगरानी रखना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में वाहन चैकिंग के दौरान 30 लाख रु कैश बरामद किए गए। बताया गया कि ये कार सवार 3 युवक दमोह से जबलपुर ला रहे थे। इसके बाद पुलिस के द्वारा इन युवक से सख्ती से पूछताछ की गई।

बता दें कि आचार संहिता लागू होते ही पुलिस के द्वारा हर चौक चौराहे पर चेकिंग की जा रही है। जिसके मद्दे नजर बाहर से आने वाली सभी गाड़ियों की भी जांच की गई। इस दौरान एक स्विफ्ट कर से 30 लाख रुपए की नगदी बरामद की है। इसके बाद जब पुलिस पूछताछ की गई तो कैश के विषय में युवक कोई पुख्ता जानकारी नहीं दे पाए। जिसके बाद विजयनगर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राशि जब्त की गई। वहीं इस पूरे मामले में विजयनगर थाना पुलिस ने राशि ज़ब्त कर आयकर विभाग को सूचना दी और तीनों युवकों से पूछताछ  कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811