विदिशा। वी क्लब प्रेसिडेंट निर्मल कुमार जैन ने उठाया ऐतिहासिक कदम द एसोसिएशन ऑफ वी क्लब ऑफ विदिशा द्वारा स्थानीय लकी पैलेस मे साधारण सभा का आयोजन रखा गया।
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि जिसमे कुछ ऑफिशियल चर्चा के बाद ।इस विशेष सभा मे क्लब प्रेसिडेंट वी निर्मल कुमार जी ने विदिशा के प्रसिद्ध समाज सेवी विकास पचौरी जी को शाल श्रीफल से सम्मानित किया । इस अवसर पर अपने स्वेच्छा से स्वयं देह दान का संकल्प लिया। जो निश्चित रूप से अतुलनीय है एवं वी क्लब के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। इस अत्यंत सराहनीय कार्य हेतु उपस्थित सभी वी सखियों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी और इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए उनकी प्रशंसा की। देहदान से चिकिस्था के क्षेत्र में लाखो लोगों की जान बचती है और मेडिकल कॉलेज में अध्ययन कर रहे छात्र ,छात्राओं को अध्ययन करने मे आसानी हो जाती ही। आज से 24 वर्ष पूर्व यह नेक कार्य हमारी अति सक्रिय जीवन सचदेवा जी ने भी किया है। जब वह प्रेसिडेंट थीं। उनके इस नेक कार्य हेतु हम सभी वी साथी उनको भी बहुत बहुत बधाई देते है। आज निर्मल जी का यह महत्वपूर्ण कदम निश्चित ही प्रशंसनीय है।

इस विशेष अवसर पर मल्टीपल प्रेसिडेंट शशि बंसल, मल्टीपल सचिव सुषमा बिरथरे, क्लब सचिव संगीता बंसल, कोषाध्यक्ष माया बड़ोदिया, डीसी शशि सिलाकारी, डीसी कृष्णा गोयल, प्रीति जैन, अंजू कटारे, सरोज अग्रवाल, जीवन सचदेवा, सरोज गुप्ता, रमा गुप्ता, प्रेमलता राठी, उषा श्रीवास्तव, गीता बुधौलिया, शिखा अग्रवाल, ममता नेमा, रेखा वर्मा, स्मिता जैन, सुनीता गुप्ता, मंजू जैन, अलका जैन सहित अन्य वी सदस्य उपस्थित रहीं।