मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर खुले मैं लगे हुए हैं खुले हुए डिस्ट्रीब्यूशन से हमेशा करंट लगने का डर बना रहता है। दीवानगंज तालाब के पास , ग्राम पंचायत दीवानगंज के पास , गुफा मंदिर के पास, डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर खुले में लगे हुए हैं। हमेशा डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर के आसपास पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है जानवर डी पी के आसपास चरते रहते हैं इस डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर के पास ही बाजार लगता है इसी ट्रांसफार्मर के पास से ही कई व्यक्तियों का रोज आना जाना है सुबह शाम बच्चे भी इसी ट्रांसफार्मर के पास खेलते रहते हैं जिससे अनहोनी की आशंका बनी रहती है उसी प्रकार दीवानगंज तालाब के पास भी ट्रांसफार्मर खुला पड़ा हुआ है बारिस के समय इसी डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर के पास से तालाब का ओवरफ्लो पानी बहता है जिससे कभी भी पानी में करंट आ सकता है और एक अनहोनी हो सकती है बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी खुले हुए डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं ग्राम सेमरा और ग्राम अंबाडी में तो ट्रांसफार्मर के पास बॉक्स तक नहीं लगा हुआ है वैसे ही खंभों पर डीपी से तार निकालकर सप्लाई दे दी गई है पशु डीपी के आस-पास मंडराते रहते हैं कुछ महीने पहले ग्राम सेमरा में एक पशु करंट की चपेट में आ गया था जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। आसपास के कई गांवों में जगह जगह बिजली के डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर खुले में लगे है, जो कभी भी हादसों के कारण बन सकते है। इन ट्रांसफार्मरों में अर्थिंग के नाम पर भी खानापूर्ति की गई है। कई जगह ट्रांसफार्मर के बॉक्स तीन से चार फुट की ऊंचाई पर लगे हुए है,ओर उन बॉक्स के गेट खुले हुए है,जिस बजह से हमेशा हादसा होने का खतरा बना रहता है। यह जो तस्वीर आप देख रहे है. यह तस्वीर एकीकृत शासकीय कन्या स्कूल गेट गेट के पास लगे ट्रांसफार्मर की है, इस ट्रांसफार्मर पर लगा हुआ बॉक्स खुला पड़ा है।इस समय स्कूल को कक्षा आठवीं और पांचवी का परीक्षा केंद्र बनाया गया है,परीक्षा होने के कारण बड़ी संख्या में बच्चें परीक्षा देने के लिए वहां पहुंच रहे है अगर कोई बालक इस ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। एक-दो नहीं बल्कि कई ट्रांसफार्मर है, जो भीड़-भाड़ वाली जगह पर लगे है और हादसे का कारण बन सकते है।