रायसेन। नगरपालिका के चार पार्षद सहित एक दर्जन लोगों को विधायक एवं पूर्व मंत्री डा प्रभुराम चौधरी के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा पूर्व मंत्री रामपाल सिंह विधायक सुरेंद्र पटवा ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई।

शामिल होने बालों में श्रीमति किरन राजकिशोर सोनी, पार्षद कांग्रेस वार्ड क. 05 एवं उपाध्यक्ष महिला जिला कांग्रेस, दीपक थोराट पार्षद, कांग्रेस वार्ड क. 04, आरिफ खान पार्षद वार्ड क्रमांक 16, गोबर्धन सिंह, पार्षद कांग्रेस वार्ड क. 18, रवि यादव, कांग्रेस पार्षद, वार्ड क. 03,

राजकिशोर सोनी प्रेस क्लब अध्यक्ष , विजय सिंह राठौर पूर्व जिला कांग्रेस प्रवक्ता ,राजेन्द्र सक्सेना, रिटायर्ड डिप्टी रेंजर,मनोज मालवीय, कांग्रेस वार्ड क. 14, मनीष श्रीवास्तव, वार्ड क्रमांक 11 रायसेन ,लखन विश्वकर्मा, रिटायर्ड एकाउटेंट जिला पंचायत शामिल हैं।