Let’s travel together.

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री पटेल ने एम्स भोपाल पहुंचकर घायलों से स्वास्थ्य की जानकारी ली

0 104

 

रायसेन। ‌लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने एम्स भोपाल पहुंचकर गत रात्रि रायसेन जिले के सुल्तानपुर जोड़ के समीपस्थ ग्राम घाट खमरिया में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल नागरिकों से भेंट कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। राज्यमंत्री श्री पटेल ने एम्स में डॉक्टर्स से भी घायलों के स्वास्थ्य की स्थिति और उपचार की जानकारी लेते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए दिशा निर्देश दिए। राज्यमंत्री श्री पटेल ने इस भयावह हादसे में असमय काल-कलवित हुए नागरिकों को प्रभु श्रीधाम में स्थान देने व उनके परिजनों को इस कठिन घड़ी में सामर्थ्यवान बनाएं रखने की कामना की। प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री डॉ मोहन यादव द्वारा इस दुर्घटना में दिवंगत हुए नागरिकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये एवं घायलों को 50 – 50 हज़ार रुपये की आर्थिक साहयता देने के निर्देश दिए गए है |

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेल स्टेडियम पर सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, खेल प्रेमियों की जुटी भीड़     |     आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811