Let’s travel together.
nagar parisad bareli

Jio का सबसे सस्ता रिचार्ज, मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा, सिर्फ इतनी है कीमत

0 32

देश में सस्ते और महंगे दोनों तरह के रिचार्ज प्लान उपलब्ध हैं, लेकिन किस कंपनी का प्लान आपके लिए सस्ता रहेगा? अगर ये सवाल आपका भी है तो शायद इसका जवाब आज आपको जरुर मिलेगा। दरअसल, Jio के पोर्टफोलियों में कई रिचार्ज प्लान मौजूद हैं, जो अलग-अलग प्राइस सेगमेंट और फीचर्स के साथ आते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही सस्ते प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं।

84 दिन की मिलेगी वैलिडिटी
Jio का एक 84 दिन की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान है, जो अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और बहुत से बेनेफिट्स के साथ आता है। Jio के इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस प्लान में लोकल और STD कॉलिंग की सुविधा मिलती है। Jio के इस प्लान में यूजर्स को टोटल 6GB इंटरनेट डेटा मिलता है। हालांकि यह प्लान उनके लिए यूजफुल हैं, जो सिर्फ कॉलिंग वाला प्लान चाहते हैं।

Jio के इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को टोटल 1000 SMS एक्सेस करने को मिलेंगे। इन SMS के जरिए भी कम्युनिकेशन किया जा सकता है। इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को Jio TV, Jio Cinema और Jio Cluod का एक्सेस मिलेगा. इसमें JioCinema premium का सब्क्रिप्शन शामिल नहीं है। इस रिचार्ज प्लान की कीमत 395 रुपये है। यह 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान है। यह रिचार्ज प्लान Paytm, PhonePe और अन्य थर्ड पार्टी ऐप्स के प्लेटफॉर्म पर नहीं मिलेंगे। यह रिचार्ज प्लान सिर्फ My Jio और Jio के ऑफिशियल पोर्टल पर मौजूद है। Airtel का भी रिचार्ज प्लान है, इसकी कीमत 455 रुपये है। इस प्लान में यूजर्स को 84 दिन की वैलिडिटी के साथ 6GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिल जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811