यशवंत सराठे बरेली रायसेन
रायसेन जिले की बरेली तहसील के खरगोन में जैन समाज का भव्य आयोजन 11मार्च को खोना बाले बाबा कल्याणकारी समिति के तत्वावधान खरगोन में संत शिरोमणि आचार्य 108 भगवन् विद्यासागर जी महाराज एवं कर्नाटक केसरी भगवन् 108 कुल रत्न भूषण जी की मंगल प्रेरणा से चतुर्थ कालीन अतिशय कारी आदिनाथ भगवान खोना वाले बाबा का चतुर्थ स्थापना महामहोत्सव राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के मुख्यातिथ्य में आयोजित किया जा रहा है।

इस महामहोत्सव की शोभायात्रा प्रातः 8वजे निकाली जायेगी एवं 9वजे पात्र चयन , महामस्तिकाभिषेक एवं शांति धारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।11वजे भक्तामर विधान होगा एवं दोपहर 2वजे से गुरू विनयांजलि सभा आयोजित होगी। पश्चात ही ब्रह्मचारी दीपक भैयाजी दीप ठहरका द्वारा जिन सूर्य 108आचार्य भगवन विधासागर जी महाराज को समर्पित संस्मरण का वाचन एवं विनयांजलि अर्पित की जायेगी।

महामहोत्सव कार्यक्रम में राज्यमंत्री एवं विशिष्ट अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया है। समिति द्वारा भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गयी है।