Let’s travel together.

बिगबॉस OTT विजेता इल्विश यादव पर FIR दर्ज, यूट्यूबर से मारपीट का हुआ था वीडियो वायरल

0 91

मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विजेता एल्विश यादव पर FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई एल्विश के उस वायरल वीडियो पर हुई है, जिसमें वह सागर ठाकुर (मैक्सटर्न) नाम के यूट्यूबर को मारते हुए नजर आ रहे हैं। एल्विश यादव के खिलाफ गुरुग्राम के सेक्टर 53 थाने में आईपीसी की धारा 147, 149, 323, 506 के तहत  एफआईआर दर्ज की गई है।

जानिए पूरा मामला
बता दें कि पिछले दिनों सागर ठाकुर (Maxtern) नाम के यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी पर एल्विश यादव ने यूट्यूबर को धमकी भरे अंदाज में ‘दिल्ली में ही रहते हो’ कहा था। इसके बाद दोनों यूट्यूबर की गुरुग्राम की किसी दुकान में मुलाकात हुई थी। यहां एल्विश ने आते ही सागर ठाकुर को मारना-पीटना शुरू कर दिया था। इसका एक वीडियो भी शुक्रवार सुबह से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

अपने साथ कई लोगों को लाया था एल्विश
इस वीडियो में देखा गया था कि एल्विश अपने साथ कई लोगों को लेकर आया था। एल्विश ने दुकान में घुसते ही सागर ठाकुर पर थप्पड़ और घूसे बरसाने शुरू कर दिए। इस दौरान उसके साथ आये लोगों ने रोकने की कोशिश भी की लेकिन एल्विश नहीं रुका। इस मारपीट के पूरे प्रकरण का यूट्यूबर सागर ठाकुर ने वीडियो बना लिया और इसे साझा कर दिया। वीडियो के सामने आने के बाद से ही एल्विश के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की जाने लगी थी।

सेक्टर 53 में दर्ज हुई FIR 
अब इस मामले में गुरुग्राम के सेक्टर 53 में FIR दर्ज की गई है। इस शिकायत को पीड़ित सागर ठाकुर ने ही दर्ज कराई है। वहीं इससे पहले राजस्थान के जयपुर में भी एल्विश ने रेस्टोरेंट में एक शख्स को थप्पड़ जड़ दिया था। एल्विश ने रेस्टोरेंट में कुर्सी पर बैठे शख्स को थप्पड़ जड़ा। इतना ही नहीं थप्पड़ जड़ने के बाद उन्हें पलट कर वापस शख्स को पीटते देखा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811