– प्रथम दिवस गणेश पूजन हल्दी तेल चंदन से किया गया श्रृंगार
– महाशिवरात्रि पर 56 भोग से होगा बाबा का श्रृंगार
– विवाह मंडपम में दूल्हा बनेंगे बाबा भोलेनाथ-
श्री मुक्तेश्वर महादेव का त्रीदिवसीय आयोजन शुरू, गणेश तेल पूजन और श्रृंगार किया गया-
महाशिवरात्रि पर दूल्हे के स्वरूप का होगा पूजन
विदिशा। मुक्तिधाम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे ने बताया कि बुधवार से महाशिवरात्रि महापर्व का त्रीदिवसीय आयोजन की शुरुआत हो चुकी है। मुक्तिधाम परिसर में स्थित श्री मुक्तेश्वर महादेव के प्रथम दिवस के आयोजन में सर्वप्रथम गणेश पूजन से आयोजन की शुरुआत की गई। इस अवसर पर बाबा को हल्दी एवं तेल चढ़ाया गया।
श्री पांडे के मुताबिक हल्दी के प्रतीकात्मक रूप में उन्हें चंदन भोड़र गुलाल भांग भस्म काली हरी मूंग की दाल इलायची लौंग इत्र लाल चंदन शहर सकरा दुग्ध और गंगाजल से भगवान को स्नान कराया गया एवं बिल्व पत्र फूल मालाओं से बाबा भोलेनाथ का पूजन अर्चन किया गया।कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर श्री मुक्तेश्वर महादेव गुरुवार को मेहंदी का आयोजन किया गया है एवं कार्यक्रम के तृतीय दिवस महाशिवरात्रि महापर्व पर भगवान श्री मुक्तेश्वर महादेव विवाह मंडपम में दूल्हे के रूप में विराजित होंगे। गुरुवार को बाबा के विवाह मंडपम को बहुत खूबसूरती के साथ सजाया जाएगा ।

कार्यक्रम के दौरान महाशिवरात्रि पर्व पर पंडित संतोष शास्त्री ऋषि के द्वारा विवाह उत्सव पर पूजा अर्चन किया जाएगा ।इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ को छप्पन भोग भी लगाया जाएगा।
कार्यक्रम के पूर्व संपूर्ण मुक्तिधाम परिसर स्वच्छता सफाई एवं पानी से धोया गया। गौरतलब है कि संपूर्ण मुक्तिधाम परिसर और मुक्तिधाम के तीनों प्रवेश द्वारों को पेट एवं पूरे परिसर को भगवा कलर से जगमग किया गया है। मुक्तिधाम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे के मुताबिक बिना किसी सरकारी सहयोग से पूरे मुक्तिधाम क्षेत्र को भगवा में किया गया है।
इस अवसर पर समिति सचिव मनोज पांडे संतोष गुप्ता वैष्णवी राजपूत भूरा कुशवाह सुमन सोनी ज्योति सारस्वत मानसिंह रघुवंशी मुकेश कुशवाह द्वारका प्रसाद खत्री मोहनलाल साहू लालाराम रघुवंशी शिवराज सिंह दांगी ने सभी को कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।
न्यूज़ सोर्स- मनोज पांडे सचिव मुक्तिधाम सेवा समिति विदिशा