Let’s travel together.

भेल कालेज वार्षिक स्नेह सम्मेलन:विहान 2024 का समापन

0 160

भोपाल ।विद्यार्थी जीवन,जीवन का स्वर्णिमकाल होता है,भारतीय ज्ञान परम्परा विश्व में अद्भुत है,युवाओं को महापुरुषों से प्रेरणा लेना चाहिए”उक्त विचार उच्च शिक्षा के अतिरिक्त संचालक डा मथुरा प्रसाद ने भेल कालेज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन ” विहान 2024 “के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए


बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल भोपाल में “विहान 2024” के अंतर्गत आयोजित मेहन्दी,रांगोली, पूजा थाली सज्जा, सलाद सज्जा,प्रांतीय व्यंजन एकल एवं सामूहिक गायन तथा नृत्य प्रतियोगिताओं में विजयी विद्याथिर्यों को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा अतिरिक्त संचालक डा मथुरा प्रसाद ने मुख्य अतिथि के रूप मे अपने उद्धबोधन में कहा कि विद्यार्थी जीवन,जीवन का स्वर्णिमकाल होता है,इसका हमे सद्उपयोग कर जीवन को सार्थक करना चाहिए, भारतीय ज्ञान परम्परा विश्व में अद्भुत है ,पाश्चात्य देश हमारे ही समृद्ध ज्ञान और संस्कृति को विकृत स्वरूप में हमें थोपते हैं,इससे हमें बचना चाहिए युवाओं को भारतीय महापुरुषों के चिंतन , कार्यों और जीवन चरित्र से प्रेरणा लेना चाहिए’, आपने महात्मा गांधी,सुभाषचंद बोस ,रवीन्द्रनाथ टैगोर ,सरदार वल्लभ भाई पटेल सहित कई महापुरुषों के जीवन से सीख लेने वाले पहलुओं को साझा किया.समारोह की अन्यक्षता करते हुए जनभागीदारी अध्यक्ष श्रीबारेलाल अहिरवार ने सभी विजयी विद्याथिर्यों को शुभकामनाएं दीं तथा उनकी उत्साह पूर्वक सहभागिता पर प्रसन्नता व्यक्त की .

प्राचार्य डा संजय जैन ने अपने वार्षिक प्रतिवेदन में स्मार्ट क्लास ,एन एस एस,एनसीसी ,क्रीड़ा ,ई-लाइब्रेरी, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020,नेक मूल्यांकन,गुरूवे नम:, केरियर गाईडेंस, शैक्षणिक भ्रमण ,क्लीन कैम्पस ग्रीन केम्पस ,कालेज चलो अभियान, मतदाता जागरूकता अभियान, जनभागीदारी समिति ,राष्ट्रीय बेवीनर ,वृद्धजनो का सम्मान सहित पूर्व मुख्यमंत्री स्व बाबूलाल जी गौर की प्रतिमा का महाविद्यालय परिसर में  मुख्यमंत्री  द्वारा किये अनवरण का उल्लेख किया .कार्यक्रम संचालन डा अनुपमा यादव ने किया.

समारोह का प्रारंभ ,मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया फिर मुख्य अतिथि डा.मथुरा प्रसाद का छात्रसंघ प्रभारी डा अंजना अग्रवाल तथा अध्यक्ष श्रीबारेलाल अहिरवार का प्राचार्य द्वारा पौधा गमला से स्वागत किया गया .इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी तथा स्टाफ और विद्यार्थियों के बीच अंत्याक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दशहरा चल समारोह की तैयारियों का कलेक्टर और एसपी ने लिया जायजा     |     महाष्टमी के अवसर पर पेमत मंडल केंद्र पर निकला विशाल पथ संचलन, ग्रामीणों ने फूल वर्षा कर किया स्वागत     |     बाजार की गिरावट में छुपा है दूरगामी मौका, निवेशकों को रखना होगा लंबा नजरिया, आर्थिक विशेषज्ञ दुर्गेश गौड़ के  जानिए विचार     |     नवरात्रि पर क़स्बा गढ़ी में भक्ति और उत्साह का माहौल, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु     |     वेयरहाउस से 29 बोरी चावल चोरी का खुलासा, दो आरोपी पकड़े; 20 बोरी चावल और बाइक जब्त     |     रायसेन में एक महीने के भीतर दूसरे टाइगर की संदिग्ध मौत, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल     |     251 मीटर की चुनरी लेकर निकलीं माता की भक्त, नंगे पैर चलकर मढ़ माता मंदिर में चढ़ाई चुनरी     |     351 सीढ़ियां चढ़कर मां काली के दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु     |     ₹30 लाख तक के ऋण पर ₹10 लाख तक की सब्सिडी, रोजगार के अवसरों से रूबरू हुए विद्यार्थी     |     एच.पी. स्कूल में गरबा की धूम, नौ देवियों के स्वरूप में सजीं छात्राओं ने मोहा मन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811