– प्रधनाध्यापक को सेवानिवृति पर दी विदाई
रायसेन। सरकारी सेवक के सेवाकाल में उसका व्यक्तित्त्व और कृतित्व स्मरणीय होना अपने आप में महत्वपूर्ण होता है। सभी को सेवाकाल में इसका ध्यान रखना चाहिए ताकि जन सामान्य में याद रखा जावे। सेवानिवृति के बाद भी सभी को जनसेवा में सक्रिय रहना चाहिए।

यह बात कस्बा गढ़ी के सरकारी मिडिल स्कूल में प्रधनाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ शिक्षक ऊधमसिंह गहलोत की सेवा निवृति पर आयोजित विदाई समारोह में डीईओ एमएल राठौरिया ने कही। इससे पूर्व अतिथियों, शिक्षा विभाग स्टाफ, एवं नागरिकों ने उनकी सेवानिवृति पर उन्हें शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर भावपूर्ण विदाई दी। वहीं स्कूली छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डीईओ श्री राठौरिया ने इस मौके पर कहा कि सेवानिवृत प्रधनाध्यापक श्री गेहलोत का कार्यकाल सभी दृष्टि से याद रखने एवं प्रेरणा के योग्य है, उन्होंने उनके भावी सुखद जीवन की कामना भी की। आयोजन में सरपंच सैय्यद मसूद अली पटेल ने भी सेवानिवृत प्रधानाध्यापक को सम्मानित कर विदाई दी। आयोजन में सेवानिवृत्त हुए प्रधानाध्यापक श्री गेहलोत ने सभी के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिक्षिका उमा श्रीवात्री ने सेवानिवृत प्रधनाध्यापक के जीवन वृत से अवगत कराया। इस अवसर पर बीईओ आरआर सिंह, प्राचार्य बीएस खंगार, नए संस्था प्रभारी जाकिर मंसूरी, समाजसेवी खेमचंद चौरसिया, बीएसी मनोज नायक, लीलाधर खंगार, राजेश कुशवाहा, लक्ष्मीनारायण बिजोरिया, मो.सिराज खां, सीपी अम्बेष, ऊषा राय, रिजवान खां, रवि चौरसिया, धन्नालाल गौंड़, हेमलता बुनकर, यदुनाथ यादव, जयदीप शर्मा, सुधीर चौरसिया, मनीष चौरसिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे।