Let’s travel together.

मप्र कोटवार संघ के तत्वावधान में आज कोटवार संघ ने अपर कलेक्टर को अपनी मांगों का सौंपा ज्ञापन

0 102

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

मप्र कोटवार संघ के तत्वावधान में आज कोटवार संघ ने अपनी मांगों का ज्ञान मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर को सौंपा ।
जानकारी के अनुसार आज कोटवार संघ के तत्वावधान में कोटवारों ने अपनी मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौंपते हुए पूर्ण करने की मांग की गई । ज्ञापन में मांग की गई है कि कोटवारों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मान्यता प्रदान की जाये तथा भूमि हीन कोटवारों को भूमि उपलब्ध कराई जाये एवं भूमि का मालिकाना हक दिया जाये । मांगें पूरी न होने पर कोटवार संघ द्वारा 21 फर 2023 से क्रमबद्ध आंदोलन किया जाएगा प्रदेश भर के 35 हजार कोटवार अपनी मांगों को लेकर भोपाल में धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जायेंगे ज्ञापन में कहा गया है कि कोटवार हमेशा शासन के आदेश का पालन करते हुए ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता आ रहा है अनेक बार अपनी मांगों को लेकर विभिन्न आंदोलन किये गये परन्तु हमेशा कोटवारों को आश्वस्त किया जाता रहा है परन्तु शासन ने गंभीरता पूर्वक विचार नहीं किया जिससे कोटवारों को अपना व अपने परिवार का पालन करने में अनेक कठिनाइयां उठानी पड़ रही है जिससे न तो अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा न ही अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं न ही अच्छा वातावरण मिल पा रहा है । पूर्व में भी कोटवार संघ को आंदोलन करना पड़े हैं जिसमें मात्र खोखले आश्वासन ही मिल सके हैं जबकि शासन प्रशासन के आदेश का पालन हमेशा किया जाता है तथा कोटवारों को पुरानी भर्ती प्रक्रिया के अनुसार भर्ती किया जाये गांवो की तरह शहरों में भी कोटवार पदस्थ किये जाये कोटवारों कि संख्या में भी बढ़ोतरी की जाये । यदि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो संघ के निर्देशन में संघ के कोटवार भोपाल में विभिन्न आंदोलनों को छेड़ने पर मजबूर होना पड़ेगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811