Let’s travel together.

डॉ सीवी रमन के जन्मदिन को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया

0 86

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी शिवपुरी में मना राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

नोबल पुरस्कार एवं भारत रत्न से सम्मानित वैज्ञानिक सीवी रमन के जन्मदिन को विज्ञान दिवस के रूप में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी ने मनाया।इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पुनीता ज्योति द्वारा भारत के पहले नोवेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक डॉक्टर सीवी रमन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
विद्यालय के भौतिक विभाग के विभागाध्यक्ष निखिल कुमार ने भारत में हो रही विज्ञान की प्रगति से विद्यालय के छात्र छात्राओं को अवगत कराते हुए बताया कि हमें वस्तुएं विभिन्न रंगों की क्यों दिखाई देती हैं। इसके पीछे उन्होंने भौतिक विज्ञान के सिद्धांत के द्वारा समझाया तथा डॉक्टर सीवी रमन के जीवन पर प्रकाश डाला और साथ ही उनके द्वारा किए गए भौतिक विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों, अनुसंधान और रमन प्रभाव के बारे में बताया।
विद्यालय के विज्ञान शिक्षक श्री मनोहर सिंह कुशवाह ने विज्ञान के कई प्रयोगों द्वारा यह सिद्ध किया कि हमें समाज में व्याप्त अंधविश्वास से दूर रहना चाहिए।
विद्यालय के रसायन विभाग के विभाग अध्यक्ष इरफान अहमद अंसारी द्वारा सदन वार एक विज्ञान प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के अनेक प्रतिभागियों दीक्षिता प्रजापति, अदिति कुमारी, अवनीश यादव,रामवीर सिंह,शिक्षा, नैतिक ओझा , सत्यम, ईशांत।,समीक्षा, तनवी बंसल , ओजश आदि चारों सदनों के प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। विद्यालय के प्रधान अध्यापक जगदीश कुमार मीणा ने विज्ञान प्रश्नोत्तरी का परिणाम घोषित किया जिसमें शिवाजी सदन प्रथम, रमन सदन द्वितीय ,अशोक सदन तृतीय, और टैगोर सदन चतुर्थ स्थान पर रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की आधी आबादी का पूरा हक — हिमाद्री सिंह     |     क्रासिंग में सड़क से उतरी बस,यात्री मामूली रूप से हुए घायल     |     जबलपुर में पंचायत परिषद का 68वां स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न     |     रायसेन में राष्ट्रीय उन्नत कृषि मेले में उमड़ा जनसैलाब: आधुनिक तकनीक से सशक्त होते किसान- दीपक कांकर     |      सरदाना से NDA में फिर शानदार सफलता , 11 विद्यार्थियों का चयन      |     पाठक न्यास में कल नाट्य मंचन     |     किसान जागृति संगठन का प्रदर्शन, केंद्रीय कृषि मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया मेडिकल कॉलेज रीवा के नव स्थापित गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में अत्याधुनिक उपकरणों का लोकार्पण     |     स्वर कोकिला श्रीमती आशा भोंसले ने अनगिनत पीढ़ियों के हृदय में स्थायी स्थान बनाया है, उनके गीत सदैव प्रेरणा देते रहेंगे: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशा भोसले के निधन पर तस्वीर साझा करते हुए दी अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811