Let’s travel together.

तेजी से बढ़ा हार्ट अटैक का खतरा, अब तक चार लोगों की मौत, डॉक्टर भी हैरान

0 99

गुना। रहस्यमय हार्ट अटैक से अभी तक चार लोगों की मौत ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है। हार्ट अटैक से युवाओं की मौत होना आम बात नहीं है। चार मौत के मामले में कुछ को तो दर्द उठने के बाद अस्पताल पहुंचाने का भी समय नहीं मिल पाया। उससे पहले ही उनकी मौत हो गई। इसलिए इस विषय को बेहद गंभीर माना जा रहा है। ऐसे मामलों को लेकर डॉक्टर खुद हैरान हैं कि हार्ट अटैक के मामले ज्यादातर युवाओं में ही क्यों देखने को मिल रहे हैं।

बता दें कि गुना में सोमवार को अतिथि शिक्षक की हार्ट अटैक आ जाने से मौत हो गई। बाइक से स्कूल जाते समय उन्हें अटैक आया। गादेर के रहने वाले अमित सिंह भील अतिथि शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। स्कूल पहुंचने से पहले ढाई तीन किलोमीटर पहले ही उन्हें अचानक सीने में दर्द उठा वह अचेत होकर बाइक सहित नीचे गिर गए। राह चलते लोगों ने उनके स्कूल में सूचना दी। एंबुलेंस को भी कॉल किया। उन्हें इलाज कराने अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके कुछ साथियों ने बताया कि अतिथि शिक्षकों को कई महीने से वेतन नहीं मिला है। अमित को भी 4 महीने से वेतन नहीं मिला था। इस कारण वह डिप्रेशन में चल रहे थे।

वहीं दूसरा मामले में रविवार को हार्ट अटैक से एक और युवक की मौत हो गई थी। बमोरी के इलाके के कॉलोनी के रहने वाले दीपक खांडेकर रविवार को अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने गया था। फतेहगढ़ के ग्राउंड पर कॉलोनी पर परवाह गांव के बीच मैच चल रहा था। दीपकखांडेकर की टीम बैटिंग कर रही थी।  इसी दौरान दीपक को अचानक सीने में तेज दर्द उठा और वह अचेत हो गया। साथी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 1 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। यह मौत उसके परिवार और उसके दोस्तों के लिए गहरे सदमे से कम नहीं है। दीपक की शादी गुना कैंट की लड़की से हुई थी। शारीरिक तौर पर एकदम फिट स्पोर्ट्समैन दीपक अच्छा क्रिकेट खिलाड़ी था। दोस्तों ने बताया वह पूरी तरह फिट रहता था। क्रिकेट मैदान में उसका हुनर देखने लायक था। दीपक एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने के लिए दीपक फतेहगढ़ आया था। लेकिन क्रिकेट मैदान में ऐसा गिरा की हमेशा के लिए सो गया। दीपक के पिता खेती किसानी करते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |     परियोजना की समनापुर सेक्टर की सभी आंगनवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाया आंगन मिलन उत्सव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811