Let’s travel together.

देर रात अचानक बनारस की सड़कों पर निकले पड़े PM मोदी, CM योगी भी दिखे साथ…लोगों ने छतों से किया अभिवादन

0 84

वाराणसी: काशी को करोड़ों रुपए की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच चुके हैं। पीएम के दौरे का आज दूसरा दिन है। बनारस पहुंचते ही पीएम मोदी आधी रात को ही निरीक्षण करने सड़क पर निकल पड़े। इस दौरान उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने बताया कि उन्होंने रात के समय शिवपुर-फुलवरिया-लहरतारा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने इसकी तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें उनके साथ यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और सुरक्षाकर्मी भी नजर आ रहे हैं।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ‘काशी में आकर शिवपुर-फुलवरिया-लहरतारा मार्ग का निरीक्षण किया। इस परियोजना का हाल ही में उद्घाटन किया गया था और यह शहर के दक्षिणी हिस्से के लोगों के लिए काफी मददगार रही है।’ इस सड़क की वजह से वाराणसी के दक्षिणी हिस्से में रहने वाले लोगों के लिए एयरपोर्ट, लखनऊ, आजमगढ़ और गाजीपुर जाना काफी आसान हो गया है।

जब प्रधानमंत्री वहां पहुंचे तो उन्होंने बच्चों, गृहिणियों और पुरुषों को अपने घरों के बाहर या अपनी छतों पर देखा। इसके बाद वहां मौजूद लोगों की ओर प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस दौरान लोगों ने हर-हर महादेव के नारे भी लगाए। एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे किसी ने अपने घर से रिकॉर्ड किया है। इसमें पीएम मोदी को लोगों का अभिवादन करते हुए गुजरते हुए देखा जा सकता है। वाराणसी पहुंचकर सड़क का निरीक्षण करते हुए जब पीएम मोदी ने अपनी तस्वीरें शेयर कीं, तो लोगों ने जमकर कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, ‘देश की मिट्टी से बने, भारत माता के सुपुत्र की ऊर्जा तो देखो, पूरे दिन गुजरात में कार्यक्रम नौ बजे रात को समाप्त करके ग्यारह बजे रात को काशी में काम का निरीक्षण कर रहे हैं। धन्य है भारत ऐसा प्रधानमंत्री पाकर।’

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |     विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811