Let’s travel together.
nagar parisad bareli

TODAY :: राशिफल रविवार 18 फ़रवरी 2024

0 43

मेष राशि-सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखें नहीं तो बाद में समस्या होगी। किसी काम को अति उत्साहित होकर ना करें, नहीं तो वह आपको गलत समझ सकते है। आवश्यक कार्य को आप समय रहते पूरा करें और अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चलें।

वृष राशि – परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। अपने खानपान को बेहतर बनाए रखें तभी आप किसी रोग से आसानी से लड़ सकते हैं। परिवार में आपको किसी सदस्य के विवाह चिंता सता सकती है। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम को करने में जल्दबाजी ना दिखाएं नहीं तो बाद में आपको समस्या होगी। आपकी कुछ योजनाओं में आप अच्छा खासा धन लगा सकते हैं।

मिथुन राशि -सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों के लिए दिन् अच्छा रहने वाला है। परस्पर सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारी बढ़ने से आपके ऊपर काम का बोझ आ सकता है। आप उससे टकराएंगे नहीं और उनका डटकर सामना करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बिजनेस में आप अपनी कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं।

कर्क राशि- प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें नहीं तो आपको बाद में समस्या हो सकती है। अपने सगे संबंधियों से आप मेल जोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने मित्रों से बातचीत करनी होगी।

सिंह राशि-किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को किसी नए काम की शुरुआत बहुत ही सोच विचार कर करनी होगी।  अपने किसी परिजन की सेहत की चिंता सता सकती है जिनके लिए आप कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी संबंधित मामले में  सावधानी बरतनी होगी नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है।

कन्या राशि -दिनआपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। यदि आपने किसी जोखिम भरे काम में हाथ डाला तो उसमें आपको समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा तभी उन्हें किसी परीक्षा में जीत मिलेगी। अपने कामों में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें नहीं तो समस्या हो सकती है।

तुला राशि – लेनदेन के मामले में सावधानी बरते ।  किसी से तर्क वितर्क भारी बातें ना करें । प्रबंधन के मामलों की अवहेलना से बचें। मामा पक्ष की ओर से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। कला कौशल से आप एक अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए आपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को आसानी से पूरा कर पाएंगे।

वृश्चिक राशि –करीबियों के साथ आप आगे बढ़ेंगे और वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। बिजनेस कर रहे लोग यदि मंदी को लेकर परेशान चल रहे हैं तो उन्हें कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने होंगे। आप अपने मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। माताजी को आज कोई शारीरिक कष्ट होने से आप परेशान रहेंगे।

धनु राशि-कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा । व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे भी सुलझेंगे। आधुनिक विषयों में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। आप बिजनेस में भी कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपके कामों की गति तेज रहेगी। किसी नए काम की शुरुआत के लिए बेहतर रहेगा। संतान के लिए आप किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं।

मकर राशि – मान सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। रक्त संबंधी रिश्ते में मजबूती आएगी। आप सबको जोड़ने में कामयाब रहेंगे। अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें नहीं तो समस्या हो सकती है। घर अतिथि के आगमन होने से खुशियां बनी रहेगी। परिवार के किसी सदस्य से आप अपने मन की किसी बात को साझा कर सकते हैं, जिसे पूरी करने में वह मदद अवश्य करेंगे।

कुंभ राशि –दिन आपके लिए सुख व समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई आवश्यक सूचना प्राप्त हो सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में कार्यरत लोगों को आज अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा नहीं तो कोई उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।

मीन राशि- दिन आपके लिए उत्तम रुप से फलदायक रहने वाला है। आज घर में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कामकाज के मामलों में आप सक्रियता बनाए रखें। किसी से जिद्द व अहंकार भरी बातें करने से बचें। विद्यार्थियों को आज किसी नई परीक्षा को देने का मौका मिलेगा। माता जी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपके घर मे आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

                 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811