रायसेन. मप्र भाजपा सरकार ने अपने चुनाव घोषणा पत्र मे मप्र के किसानों से यह वादा किया था की किसानों का धान 3100 रूपये गेँहू 2700 रूपये क्विंटल समर्थन मूल्य मे खरीदी का वादा किया था परंतु सरकार ने धान3100रूपये नहीं खरीदी , गैंहूं भी 2275 रूपये मे किसानों पंजीयन किया जा रहा हे इस माँग अलावा मकोडिया डेम

की मांग भी शामिल हे सरकार की वादा खिलाफी के विरोध मे किसान जागृति संगठन 16फरवरी दिन शुक्रवार को रायसेन दशहरा से ट्रेक्टर रैली निकालेगा यह ट्रेक्टर रैली प्रराम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्ग से होकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया जायेगा । ट्रेक्टर रैली किसान जागृति संगठन के आहवान पर निकाली जा रही हे इस रैली को सफल बनाने के लिये किसान जागृति संगठन के नेता गाँव गांव भ्रमण कर रहे किसानों से रैली को सफल बनाने की अपील कर रहे हे