Let’s travel together.

एक साथ 30 से ज्यादा आदिवासी परिवारों ने गांव से किया पलायन, सामने आई हैरान करने वाली वजह

0 65

 ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालिय जिले से एक बड़ी और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 31 आदिवासी परिवारों ने गांव से एक साथ पलायन किया है। बता दें कि गैंगरेप के बाद गांव के लोगों ने पलायन किया है। ये अदिवासी बरकोडा गांव के हैं, जो पलायन कर रहे हैं।

बता दें कि 12 दिन पहले गांव के ही एक आदिवासी परिवार की नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप हुआ था, जिसके बाद ग्रामीणो का कहना है, कि गांव मे सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। सुरक्षा न होने के कारण महिलाएं और बच्चियां असुरक्षित हैं। ग्रामीणों का कहना है, कि पुलिस ने गांव में सुरक्षा के कोई इंताजाम नहीं किए है।

दरअसल, 30 जनवरी को मंगलवार की रात पीड़िता अपने 10 वर्षीय भाई के साथ शौचालय के लिए घर के बाहर आई थी। उसी दौरान बाइक में सवार आरोपियों ने पीड़िता को देखा और बलात्कार को अंजाम दिया। आरोपियों ने भाई और बहन दोनों को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट करने लगे। बच्चों की चीख सुनते ही माता-पिता अपने घर से बाहर आए, लेकिन आरोपी उन्हें भी मारने- पीटने लगे और कट्टा दिखाकर चुप होने के लिए कहा। जब माता- पिता और बेटे की चीख आसपास के आदिवासी मज़दूरों ने सुनी तो वह घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन, सभी को कट्टा दिखाकर और गोली मारने की धमकी देते हुए आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए थे। हालांकि, पुलिस ने घटना के बाद आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राथमिक सहकारी संस्था सांची में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस     |     एसडीओपी शीला सुराणा की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल     |     रायसेन जिला अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ     |     विश्वकर्मा जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत      |     श्रीमत अनागारिक धर्मपाल की 162बी जयंती मनाई गई     |     तीन दिवसीय 8वां ‘रंग फुलकारी’ नाट्य महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से     |     रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रीवा में उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई     |     प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर गढ़ी के शांति धाम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण     |     हनुमान अंश’ फिल्म के शुभांकर का मंडीदीप में भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811