Let’s travel together.
nagar parisad bareli

मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में जिले में 18386 मतदाता बढ़े, जेण्डर रेशो 918 से बढ़कर 926 हुआ

0 59

कलेक्टर श्री दुबे की अध्यक्षता में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन के संबंध में प्रेस वार्ता सम्पन्न

रायसेन।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2024 की अर्हता तिथि के आधार फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अंतर्गत जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर 08 फरवरी 2024 मतदाता सूची का अंतिम प्रकशन किया गया। इस संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे ने प्रिंट तथा इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करते हुए कहा कि जिले में चलाए गए निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने में पत्रकार साथियों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।


प्रेस वार्ता में कलेक्टर श्री दुबे ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची का वाचन किया गया है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 06 जनवरी से 22 जनवरी तक कुल 38189 दावा-आपत्ति/फार्म प्राप्त किए गए। इनमें 22552 फार्म-06 परिवर्धन के, 5605 फार्म-07 निरसन के तथा 10032 फार्म-8 संशोधन के प्राप्त हुए। इन दावा-आपत्तियों/फार्म के निराकरण उपरांत जिले में 18386 मतदाता बढ़े हैं। उदयपुरा विधानसभा में कुल 3976 मतदाता, भोजपुर विधानसभा में कुल 4918 मतदाता, सांची विधानसभा में कुल 4585 मतदाता और सिलवानी विधानसभा में कुल 4907 मतदाता बढ़े हैं।


जिले में प्रारूप प्रकाशन दिनांक 06 जनवरी 2024 की स्थिति में कुल मतदाताओं की संख्या 1006217 थी, जिसमें 524623 पुरूष मतदाता, 481567 महिला मतदाता और 27 अन्य मतदाता थे। अंतिम प्रकाशन दिनांक 08 फरवरी 2024 की स्थिति में जिले में मतदाताओं की कुल संख्या बढ़कर 1024603 हो गई है। जिसमें 532048 पुरूष मतदाता, 492528 महिला मतदाता और 27 अन्य मतदाता शामिल हैं। प्रारूप प्रकाशन 06 जनवरी को जिले का जेण्डर रेशो 918 तथा ईपी रेशो 64.91 था। अंतिम प्रकाशन दिनांक 08 फरवरी 2024 को जेण्डर रेशो 926 तथा ईपी रेशो 65.34 है।


प्रेस वार्ता में कलेक्टर श्री दुबे ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन-2023 की मतगणना दिनांक 03 दिसम्बर 2023 को सम्पन्न होने के उपरांत 45 दिवस की समयावधि पूर्ण होने के उपरांत चारों विधानसभाओं से ईवीएम, वीवीपैट को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस (गोडाउन) में सुरक्षित रखा गया। वर्तमान में भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (बेल) बेंगलुरू के इंजीनियरों द्वारा ईवीएम वेयर हाउस (गोडाउन) में ईवीएम, व्हीव्हीपीएटी की एफएलसी (फ्रर्स्ट लेवल चेकिंग) की जा रही है। प्रेस वार्ता में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग सहित प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

विधानसभावार मतदाताओं की संख्या

प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई कि जिले के उदयपुरा विधानसभा में कुल 265301 मतदाता हैं, जिनमें 137575 पुरूष मतदाता, 127721 महिला मतदाता और 05 अन्य मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार जेण्डर रेशो 928, इपी रेशो 64.35, पीडब्ल्यूडी मतदाता 2370, 18 से 19 वर्ष के 10908 मतदाता, 80 वर्ष से अधिक आयु के 3914 मतदाता और 183 सर्विस मतदाता हैं।
भोजपुर विधानसभा में कुल 260639 मतदाता हैं, जिनमें 135203 पुरूष मतदाता, 125423 महिला मतदाता और 13 अन्य मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार जेण्डर रेशो 928, इपी रेशो 68.08, पीडब्ल्यूडी मतदाता 2761, 18 से 19 वर्ष के 8402 मतदाता, 80 वर्ष से अधिक आयु के 3130 मतदाता और 109 सर्विस मतदाता हैं।
सांची विधानसभा में कुल 268723 मतदाता हैं, जिनमें 139544 पुरूष मतदाता, 129172 महिला मतदाता और 07 अन्य मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार जेण्डर रेशो 926, इपी रेशो 64.54, पीडब्ल्यूडी मतदाता 2200, 18 से 19 वर्ष के 9835 मतदाता, 80 वर्ष से अधिक आयु के 3606 मतदाता और 182 सर्विस मतदाता हैं।
सिलवानी विधानसभा में कुल 229940 मतदाता हैं, जिनमें 119726 पुरूष मतदाता, 110212 महिला मतदाता और 02 अन्य मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार जेण्डर रेशो 921, इपी रेशो 64.48, पीडब्ल्यूडी मतदाता 2015, 18 से 19 वर्ष के 9665 मतदाता, 80 वर्ष से अधिक आयु के 2914 मतदाता और 70 सर्विस मतदाता हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811