Let’s travel together.

सड़क का निर्माण पूर्ण नही हुआ और उखड़ने लगी सड़क

0 58

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 से लेकर बरजोरपुर तक बनी सड़क अभी से ही उखड़ने लगी है।
भोपाल विदिशा हाईवे 18 से लेकर बरजोरपुर तक बनी सड़क अभी से ही उखड़ने लगी है रोड पर लगा बोर्ड पर अंकित के अनुसार सड़क का निर्माण कार्य 12 जून 2020 को प्रारंभ हुआ था पूर्णता की दिनांक 11 जून 2025 डला हुआ है।
बोर्ड पर ही ठेकेदार का नाम प्रमोद गुप्ता त्रिलोक नगर भोपाल भी अंकित है जबकि भोपाल विदिशा हाईवे 18 से लेकर बरजोरपुर तक मात्र 1.670 किलोमीटर सड़क बनी है जिसमें बी टी 1.520 किलोमीटर सीसी की लंबाई 0.150 किलोमीटर बनी है सड़क बनाने की कुल लागत 56.84 लाख है। अमित मीणा, निवास मीणा,भैयालाल साहू, राहुल साहू, देवी राम विश्वकर्मा आदि ग्रामीणों ने बताया कि सड़क को बारिश से पहले ठेकेदार के कर्मचारी खोद कर चले गए तब से अब तक सड़क खुदी पड़ी है। इस पर कोई कार्य नहीं हुआ है। यह सड़क मध्य प्रदेश ग्रामीण संपर्कता योजना के अंतर्गत बनाई गई है। बीटी सड़क अभी से जगह-जगह से उखड़ने लगी है इतने कम समय में सड़क का उखड़ना सोचने की बात है जबकि ठेकेदार द्वारा सड़क की मरम्मत के लिए 4.84 लाख रुपए भी बोर्ड पर अंकित है।

इनका कहना हे-

भोपाल विदिशा हाईवे 18 से लेकर बरजोरपुर तक की सड़क का निर्माण कुछ वर्ष पहले ही हुआ है बारिश से पहले ठेकेदार ने सड़क को खोद कर पटक दी। जिससे कई गांव के ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। ठेकेदार को शीघ्र से शीघ्र सड़क का मरम्मत करना चाहिए जिससे गांव वालों को सुविधा मिल सके।
नरेश चौधरी सरार सरपंच

सड़क को बने हुए कुछ ही समय व्यतीत हुआ है इतने ही समय में डामर वाली सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी है इसी उखड़ी हुई सड़क से होकर तीन गांव के ग्रामीण गुजर रहे हैं ठेकेदार को सड़क की मरम्मत कर शीघ्र से शीघ्र करना चाहिए

निवास मीना बरजोरपुर निवासी

ठेकेदार द्वारा कुछ साल पहले ही सड़क का निर्माण कार्य किया गया है। इतने कम समय में डामर की सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी है ठेकेदार ने सड़क का कार्य गुणवत्ता से नहीं किया है जिस कारण सड़क इतनी जल्दी जगह-जगह से उखड़ने लगी है ठेकेदार ने बारिश से पहले सड़क को खुदवाया था बारिश बीत चुकी है ठेकेदार को शीघ्र से शीघ्र इस रोड का कार्य करना चाहिए

भैयालाल साहू बरजोरपुर निवासी

 

इस तरह से खुदी पड़ी है सड़क

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811