Let’s travel together.

पांडवों के लाक्षागृह पर हिंदू पक्ष को मालिकाना हक, 53 साल बाद आया फैसला

0 100

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरनावा में बने लाक्षागृह पर पिछले करीब 53 सालों से विवाद चल रहा था. इस मामले में हिंदू पक्ष और मुस्लिम पक्ष की ओर से कोर्ट में मुकदमा चल रहा था. आखिरकार कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुना दिया है. हिंदू पक्ष को यहां पर बने लाक्षागृह और मजार के मामले में मालिकाना हक दिया गया है. बता दें कि मेरठ की एक अदालत में 1970 में यह केस दायर किया गया था. इसकी सुनवाई फिलहाल बागपत जिला एवं सत्र न्यायालय में हो रही थी.

1970 में शुरू हुए ट्रायल में बागपत के सिविल जज शिवम द्विवेदी ने यह फैसला सुनाया है. मेरठ के सरधना कोर्ट में बरनावा निवासी मुकीम खान ने वक्फ बोर्ड के पदाधिकारी की हैसियत से वाद दायर कराया था. जिसमें उन्होंने लाक्षागृह के गुरुकुल के संस्थापक ब्रह्मचारी कृष्णदत्त महाराज को प्रतिवादी बनाया गया था. मुकीम खान ने इस पर वक्फ बोर्ड के मालिकाना हक की दावेदारी की थी. जो कि टीले पर शेख बदरुद्दीन की मजार और बड़े कब्रिस्तान की जमीन थी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

किसानों को दी सलाह, ग्रीष्मकालीन मूंग के स्थान पर उड़द एवं मूंगफली फसल का उत्पादन अपनाएं     |     खजुराहो से सवाई माधोपुर रेलवे लाइन की मांग की उठी, सांसद ने रेल मंत्री से की मांग     |     बेगमगंज में नगरपालिका ने चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान ,12 दुकानदारों पर हुई चालानी कार्रवाई     |     तुलसीपार 18 माह से अंधकार में , कलेक्टर के निर्देश के बाद भी नहीं हुई बिजली चालू,विद्यार्थियों ने खोला मोर्चा दिया ज्ञापन     |     केशव न्यास रायसेन के तत्वाधान में प्रमुख जन गोष्टी का हुआ आयोजन     |     सोमेश्वर धाम शिव मंदिर को प्रतिदिन खोलने को लेकर शनिवार को दिया जाएगा ज्ञापन     |     महासमुंद में ‘बजट युवा संवाद’ में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए धरसीवा विधायक अनुज शर्मा     |     मंडीदीप में फॉर्चून वेदांता कॉलोनी के रहवासियों का फूटा गुस्सा, मूलभूत सुविधाओं के लिए मुख्य द्वार पर प्रदर्शन     |     जीतू जैगुआर बनी लेक सिटी फर्स्ट ईयर फिएस्ट ट्रायंगुलर सीरीज की विजेता     |     ‘वंदे मातरम्’ संपूर्ण गायन: कुछ व्यावहारिक सवाल…अजय बोकिल आलेख     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811