Let’s travel together.

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने महिला समूह को उपलब्ध कराया 10 लाख रुपए की नगद साख सीमा राशि का चेक

0 132

– राशि मिलने से समूह की महिलाएं बन सकेंगी आत्मनिर्भर

– हितग्राही सम्मेलन में मिला चेक

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के पुरानी अनाज मंडी में हितग्राही सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ वितरित किया गया। इस मौके पर मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन की महिला समूह लक्ष्मी समूह ग्राम झूड ग्राम पंचायत तानपुर को 10 लाख रुपए का चेक नगद साख सीमा के माध्यम से उपलब्ध कराया गया।
महिला समूह को बैंक ऑफ़ बड़ौदा के माध्यम से नगद साख सीमा से यह 10 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। आगामी दिनों में लक्ष्मी समूह ग्राम झूड ग्राम पंचायत तानपुर की महिला समूह की सदस्य आत्मनिर्भर बन सकेंगी और मप्र राज्य ग्रामीण मिशन के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएंगी। शिवपुरी की पुरानी अनाज मंडी में आयोजित हितग्राही सम्मेलन में मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका समूह से जुड़ी करीब एक हजार महिलाएं यहां पर उपस्थित रहीं। जिला परियोजना प्रबंधक अरविंद भार्गव द्वारा बताया गया की राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से स्व सहायता समूह की बहनें अनाज मंडी प्रांगण में करीब 1000 महिलाओं की उपस्थिति रही जिसमें समूह की बहनों ने अपनी अपनी सफलता की कहानी सुनाई। जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जमकर तारीफ की। हितग्राही लाभ हित वितरण विभागों द्वारा किया जिसमें आजीविका मिशन के लक्ष्मी समूह ग्राम झुंड को बैंक ऑफ बड़ौदा से 10 लाख की राशि स्वीकृत की गई। इस मौके पर बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक विनय तीसगांवकर, आजीविका मिशन से वि. ख. प्रबंधक देवेंद्र शर्मा, संचार प्रभारी समर्थ भारद्वाज, जितेंद्र, इसरार, अनुराग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811