Let’s travel together.

पैंशनबहाली आंदोलन पर शिवराज सरकार की बर्बरता, हजारों गिरफ्तार

0 577

कामगार कर्मचारी कांग्रेस ने की निंदा, आंदोलन को कुचलने को बताया शिवराज की बौखलाहट

तारकेश्वर शर्मा

छिंदवाड़ा।सुबह शाम चैनलों पर झूठ परोसने वाली भाजपा की शिवराज सरकार पूरी तरह निरंकुश हो गई है, वह कामगारों के बोलने के लोकतांत्रिक अधिकार का गला घोंट रही है, भोपाल में धरना प्रदर्शन करने वालों को पुलिस की ताकत से रोका जा रहा है, उन्हें गिरफ्तार कर थानों में ठूंस दिया जाता, एक महीने में तीसरी बार ऐसा हुआ है जब कामगारों, कर्मचारियों पर भोपाल में बर्बरता की गई है, आज 3 अप्रैल को पैंशन बहाली की मांग करने भोपाल पहुंचे छिंदवाड़ा सहित प्रदेश के

हजारों अध्यापकों कर्मचारियों को प्रदर्शन की अनुमति देकर गिरफ्तार कर लिया गया, भोपाल पहुंचने के रास्तों में रोका गया, यह शिवराज सरकार की बौखलाहट है, यह ऐसी सरकार है जो अपने ही नागरिकों से डर रही है। कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने सरकार की बर्बरता की निंदा करते हुए इसे अघोषित इमर्जेंसी लागू करने जैसा कदम बताया बताया है।।


कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने कहा कि पहले तो सरकार एवं पुलिस ने धरने की अनुमति के लिए परेशान किया, 2 अप्रैल तक अनुमति नहीं दी, जब पैंशन आंदोलन के नेता माननीय कमलनाथजी के पास पहुंते , उन्होंने प्रशासन को

फटकार लगाई तब अंबेडकर पार्क की अनुमति दी गई और अब अनुमति देकर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है जो सरकार की तानाशाही एवं जनता के बोलने, बात करने के अधिकार को छीन लेना चाहती है। शर्मा ने कहा कि भोपाल शिवराज की रियासत नहीं यह प्रदेश की जनता का शहर है, हम भोपाल को आजाद कराने का आंदोलन शुरू करेंगे और बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811