Let’s travel together.

श्री हिंदू उत्सव समिति रायसेन का चुनाव कार्यक्रम किया गया घोषित

0 127

 

29 एवं 30 जनवरी को सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक भरे जा सकेंगे नामांकन

सी एल गौर रायसेन

श्री हिंदू उत्सव समिति के तत्वाधान में रविवार को महामाई मंदिर दशहरा मैदान पर समिति के वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्षों की मौजूदगी में आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति के साथ निर्णय लिया गया कि आगामी श्री हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 29 एवं 30 जनवरी को सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक नामांकन फार्म जमा किए जा सकेंगे। नामांकन छटनी 31 जनवरी को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक की जा सकेगी, इसके साथ ही 31 जनवरी को ही जो भी उम्मीदवार अपना नाम वापस लेना चाहे तो वह दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक नाम वापस ले सकेगा। इसके पश्चात अंतिम सूची जारी की जाएगी।

इस संबंध में श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बंटी माहेश्वरी ने बताया कि नामांकन फार्म के लिए जो भी आवेदक नामांकन भरेगा उसे एक 5100 रुपए की राशि समिति के पास जमा कर रशीद प्राप्त करना होगी जो की वापस योग्य नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि श्री हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद का चुनाव 2 फरवरी को दशहरा मैदान स्थित महामाई मंदिर स्थल पर दोपहर 12:00 बजे से कराया जाएगा, चुनाव यदि आवश्यक हुआ तो मतों की गिनती का कार्य दोपहर 3:00 बजे से किया जाएगा। आयोजित की गई श्री हिंदू उत्सव समिति की बैठक में वर्तमान अध्यक्ष बंटी महेश्वरी, पूर्व अध्यक्षों में राजकुमार यादव, राजेंद्र सिंह राठौर, अनिल चौरसिया, शिवराज सिंह कुशवाह, मनोज अग्रवाल, बबलू ठाकुर, लीला सोनी, गिरधारी लाल रैकवार, अशोक सोनी, कैलाश पहलवान सहित समिति के वर्तमान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |     परियोजना की समनापुर सेक्टर की सभी आंगनवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाया आंगन मिलन उत्सव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811