-बैठक में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, सांसद, जिला भाजपा अध्यक्ष एवं सभी भाजपा विधायक होंगे शामिल
सी एल गौर रायसेन
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए गांव चलो अभियान के तहत जिला भाजपा की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन रविवार को दोपहर 2:00 बजे से जिला भाजपा कार्यालय में रखा गया है।
जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं भोपाल नगर निगम के पूर्व महापौर आलोक शर्मा सहित सांसद रमाकांत भार्गव, मध्य प्रदेश शासन के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, भाजपा विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा पूर्व विधायक रामपाल सिंह सहित जिला भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं सभी मोर्चा के अध्यक्ष, मंडल, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष बैठक में आमंत्रित किए गए हैं उन्होंने सभी पदाधिकारीयो से इस महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।