तारकेश्वर शर्मा सिलवानी रायसेन
अवैध रेत परिवहन कर रहे ट्रेक्टर ट्रालियो को खनिज विभाग की टीम ने पकड़ा हे।जप्त वाहन पुलिस को सौपे गये हे।बम्होरी मे शुक्रवार की रात खनिज विभाग रायसेन की खनिज निरीक्षक अर्चना ताम्रकार के नेतृत्त्व में अवैध रेत परिवहन कर रहे 8 ट्रेक्टर ट्राली तथा एक ट्रेक्टर को रोक कर पूछताछ की। आवश्यक दस्तावेज नहीं होने पर उक्त वाहनों को पुलिस थाना बम्होरी परिसर में खड़े कर पुलिस की सुपुर्दगी में सौप दिया गया है।

खनिज विभाग की इस कार्यवाही से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया हे।थाना परिसर में खड़े ट्रेक्टर ट्रॉलियों को छुड़ाने के लिए रेत माफिया लगा रहे एड़ी चोटी का ज़ोर।अवेध परिवहन पर आगे की कार्यवाही भी खनिज विभाग द्वारा ही की जावेगी।क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का गोरख धंधा व्यापक स्तर पर चल रहा है। विभाग यदा कदा ही कार्यवाही कर अपने कर्तव्य की इति श्री कर ली जाती है।

बम्होरी थाना प्रभारी अमर सिंह धाकड़ ने बताया कि खनिज विभाग की टीम ने शुक्रवार की रात्रि में अवैध रेत परिवहन कर रहे 8 ट्रेक्टर ट्राली को जप्त कर पुलिस की सुपुर्दगी में सौपा गया है। अवैध परिवहन पर कार्यवाही खनिज विभाग द्वारा की जावेगी।