सोहागपुर नर्मदापुरम। ग्रीन इंडियन आर्मी सोहागपुर द्वारा जनपद कार्यालय सोहागपुर में अध्यक्ष जालम सिंह पटेल व एसडीएम बृजेंद्र रावत सिंह की उपस्थिति में फलदार पौधे का रोपण किया गया।
संस्था अध्यक्ष प्रियांशु धारसे द्वारा बताया गया कि
26 जनवरी 1950 को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहणकर कर भारत को संपूर्ण गणतंत्र राज्य घोषित किया यह ऐतिहासिक क्षणों में गिना जाने वाला समय था इसके बाद से हर वर्ष एक दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। वही इस दिन को यादगार बनाने के लिए पौधा रोपण किया।

प्रकृति मनुष्य जाति के साथ हर प्राणी के लिए अनमोल तोहफा है लेकिन मनुष्य ने इसके साथ अभी बहुत ज्यादा खिलवाड़ और दोहन किया है। जिससे यह सारी जलवायु परिवर्तन की घटनाएं हो रही है। इस बार गर्मी में आई प्राकृतिक आपदाएं बाहु भीषण गर्मी भयावह आग, भू-स्खलन अधिक बर्फबारी, मौसम परिवर्तन इत्यादि जो हो रहा है सब इसी का परिणाम है। बाढ़ की घटनाएं आए दिन बढ़ती जा रही हैं। हर साल भीषण गर्मी बढ़ रही है जंगलों में आग की घटनाएं यह सब अत्यधिक पेड़ों की कटाई के कारण हो रहा है। हमारे यूज एंड श्री के कल्चर ने इस पृथ्वी को ही कूड़ पात्र बना दिया है। जिसके कारण भी प्रकृति को नुकसान पहुंचा है।
हम सभी प्रकृति की ओर ध्यान दे पर्यावरण संरक्षण करें तो आने वाले समय में हम इस प्रकृति,इस पृथ्वी यह धारा को नष्ट होने से बचा पाएंगे। कार्यक्रम में जनपद पंचायत कार्यालय सीईओ,उपाध्यक्ष राघवेंद्र पटेल,नायब तहसीलदार, रोहित मेहरा,जनप्रतिनिधि,अधिकारीगण उपस्थित रहे।