जननायक कर्पूरी ठाकुर जी भारत रत्न की उपाधि से विभूषित किये जाने पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ एवं सेन समाज ने जन्म शताब्दी मनाई
यशवंत सराठे बरेली रायसेन
विहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक, गरीबों पिछड़ों के मसीहा, समाज वादी,स्व.श्री कर्पूरी ठाकुर जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ एवं सेन समाज ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको शत-शत नमन करते हुये पिछड़ावर्ग के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार साहू ने वताया कि स्व.कर्पूरी ठाकुर जी सेन समाज से थे राष्ट्र के गौरव स्वतंत्रता सेनानी एवं शिक्षक विहार राज्य के दो वार मुख्यमंत्री एक बार उपमुख्यमंत्री रहे एवं प्रतिपक्ष के नेता के साथ-साथ राजनीतिज्ञ भी थे।

कर्पूरी जी का जन्म समस्तीपुर जिले के पितौझिया गांव के सेन परिवार में हुआ था हमेशा सामाजिक न्याय के पक्षधर थे पिछड़ी समाज के मसीहा थे।आज ऐसे मसीहा की जन्म शताब्दी है ओर जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को आज भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न की उपाधि प्रदान की है। पिछड़ावर्ग ही नहीं समस्त दलित पिछड़े,गरीब वर्ग के लोग भारत रत्न की उसे नवाजें जाने पर सेन समाज एवं मस्त पिछड़ी समाज मोदी जी को कोटि-कोटि धन्यवाद देती है ।

इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग के विधान सभा प्रभारी शारदा प्रसाद सराठे, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला प्रवक्ता यशवंत सराठे,सेन समाज के अध्यक्ष हाकम सिंह सराठे, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वलराज कुशवाहा, महामंत्री कांशीराम, राजेश धाकड़,पार्षद वीरेन्द्र धाकड़, राजेन्द्र राजपूत, रितेश जैन,सभीने भारत रत्न स्व.कर्पूरी ठाकुर का तिलक कर नमन करते हुये मोदी जी को धन्यवाद दिया और आभार माना।