Let’s travel together.

छतरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा : जज की मौत, एक जज गंभीर घायल

0 966

बड़ामलहरा से छतरपुर आ रही कार के ट्रेक्टर ट्राली से टकराने से हुआ हादसा

छतरपुर । आज रात्रि को छतरपुर जिला मुख्यालय के सागर रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें एक जज की मौत हो गई जबकि दूसरे जज को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।


घटना के बारे में जानकारी मिली है कि बड़ामलहरा में पदस्थ जज ऋषि तिवारी और आशीष मथोरिया जब चार पहिया वाहन से बड़ामलहरा से छतरपुर आ रहे थे तभी सागर रोड पर मातगुआ थाना अंतर्गत चौका गांव के पास एक ट्रैक्टर ट्राली से उनकी गाड़ी की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में जज ऋषि तिवारी की मृत्यु हो गई जबकि दूसरे जज आशीष मथोरिया गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका प्राथमिक इलाज जिला चिकित्सालय में करने के उपरांत उन्हें ग्वालियर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।


इस सड़क हादसे की सूचना मिलते ही  जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित एसपी सचिन शर्मा,एडिशनल एसपी विक्रम सिंह तथा अनेक गणमान्य न्यायाधीश जिला अस्पताल पहुंचे। इस दर्दनाक सड़क हादसे मैं एक जज की मौत हो जाने से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |     भोपाल में नृत्य नाटिका “तू ही शक्ति तू ही नारी” का भव्य मंचन     |     लाॅक डाउन: सिर्फ सियासी शोशेबाजी या भावी संकट की ‘पब्लिक टेस्टिंग’ ? -अजय बोकिल     |     बामुलाहिजा :: तारीफ की चाशनी, CM हलकान!- संदीप भम्मरकर     |     बंदियों का चरित्र व व्यवहार बदलने शिवपुरी सर्किल जेल में गूंजा गायत्री मंत्र     |     राजा कुंवरसिंह की रियासत कुंवरगढ़ में थे कभी 126 तालाब     |     महावीर जयंती पर तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर से शांति दिगंबर जैन मंदिर तक निकाली गई शोभा यात्रा,फूल बरसा कर किया गया स्वागत     |     समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की दूसरी बार बढ़ी तारीख, किसानों में चिंता     |     गुजरी शाम अचानक मौसम हुआ खराब तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी,बिजली गुल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811