Let’s travel together.

मोदी के राज में अब दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते- सिंधिया

0 111

-ज्योतिरादित्य ने शिवपुरी के हनुमान मंदिर पर बैठकर अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम लाइव देखा

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को अपने शिवपुरी प्रवास के दौरान विकसित भारत यात्रा के अलावा और भी कई कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में भी भाग लिया। माधव चौक चौराहे के नजदीक विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि मोदी के राज में अब जनता को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। यह मोदी का जमाना है कि सरकार और प्रशासन लोगों के घर का चक्कर लगा रहा है। उन्होंने कहा कि आज 80 करोड लोगों को गरीब कल्याण योजना के तहत राशन का वितरण किया जा रहा है। किसान सम्मान निधि के माध्यम से 6 हजार रुपए हर महीने किसानों को दिए जा रहे हैं। जिससे खेती किसानी के काम में किसानों के लिए यह राशि मददगार साबित हो रही है। इसके अलावा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 10 करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए गए हैं।

हनुमान मंदिर से देखा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम-

यहां के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पर बैठकर के अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम लाइव देखा। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया हनुमान मंदिर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए और यहां पर लाइव स्ट्रीम के माध्यम से पूरा कार्यक्रम देखा। केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया जब इस कार्यक्रम में शामिल हुए तो वह अपने मोबाइल से लाइव स्ट्रीम देखते रहे और इस दौरान यहां ज्योतिरादित्य के समर्थकों ने भगवान जय श्री राम के नारे जोर-जोर से लगाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811