Let’s travel together.

जेनरेटिंग ट्रांसफार्मर में विस्फोट से लगी आग, 500 मेगावाट की यूनिट ठप

0 49

उमरिया। संजय गांधी थर्मल पावर बिरसिंहपुर पाली में जेनरेटिंग ट्रांसफार्मर में विस्फोट के बाद लगी आग के कारण गुरुवार की देररात 500 मेगावाट की यूनिट ठप हो गई। हादसे के बाद किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में बड़ा नुकसान होने की आशंका है। मेंटेनेंस में भी लंबा समय लग सकता है।

मप्र पावर जेनरेटिंग कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मनजीत सिंह भी गुरुवार को संजय गांधी थर्मल पावर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने पावर प्लांट की व्यवस्थाओं और मेंटेनेंस पर भरोसा जताया और राखड़ के रखरखाव और परिवहन की सराहना की।

इस दौरान संजय गांधी थर्मल पावर हाउस को बेस्ट पावर हाउस से सम्मानित कर पुरस्कृत भी किया। लेकिन उनके जाने के बाद ही जेनेटरिंग ट्रांसफार्मर में विस्फोट हो गया। प्लांट में एक अतिरिक्त जेनरेटिंग ट्रांसफार्मर उपलब्ध है, जिसे जल्द ही असेंबल कर इकाई शुरू करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि बंद इकाई को चालू करने में काफी समय लग सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |     वार्षिक खेल महोत्सव: तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों से गूंजा मैदान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811