Let’s travel together.

शादी नहीं करने पर युवती की फोटो इंस्टाग्राम पर कर दिया प्रसारित

0 58

बिलासपुर। शादी से इन्कार करने पर युवक ने युवती को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही इंस्टाग्राम पर फर्जी आइडी बनाकर उसकी अश्लील तस्वीर प्रसारित कर दिया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली युवती ने इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो प्रसारित करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि उसकी पहचान 27 खोली रायल आर्चिड में रहने वाले विकास रोहरा(37) वर्ष से थी। वह युवक से बातचीत करती थी।

कुछ दिन पहले उसने युवक से बातचीत बंद कर दी थी। इसके बाद युवक ने उस पर शादी करने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर वह जान से मारने की धमकी देने लगा। युवक ने इंस्टाग्राम पर फर्जी नाम से एक आइडी बना ली। इसी आइडी पर युवक ने युवती के अश्लील फोटो और चेट को प्रसारित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर युवती ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

परिवार को सशक्त और सुखी बनाने का स्थान है रसोई     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811