Let’s travel together.

आरजीपीवी कुलपति सुनील कुमार गुप्ता एवं कुल सचिव डॉ आर एस राजपूत का श्रमिक संघ ने किया सम्मान

0 423

 

-32 स्थाई कर्मियों को चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियमित किया

-शीघ्र ही तृतीय श्रेणी के पदों पर नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी

– मुख्यमंत्री एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री का माना आभार

भोपाल।  राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के नियमितीकरण का सपना साकार हो रहा है। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कर्मचारी श्रमिक संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ द्वारा चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियमितीकरण के लिए आज भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री निरंजन सिंह, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री हेमन्त श्रीवास्तव को राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कर्मचारी श्रमिक संघ के अध्यक्ष हेमराज बागवान ने विश्वविद्यालय में पहली बार कर्मचारियों के नियमित आदेश जारी करने पर कुलपति सुनील कुमार गुप्ता और कुल सचिव डाँ आर. एस. राजपूत का सम्मान कर विश्वविद्यालय प्रशासन का धन्यवाद दिया।


संगठन मंत्री जी द्वारा कर्मचारियों को अवगत कराते हुए बताया की भारतीय मजदूर संघ स्थाई कर्मियों को रिक्त पदों पर नियमितीकरण के लिये सरकार के समक्ष हमेशा से मांग करते आ रहा है। सरकार के निर्देशों सामान्य प्रशासन के आदेशों को समय सीमा में पूर्ण ना करते हुए नियमितीकारण को लंबित रखा गया है, जो की उचित नहीं है। आज विश्वविद्यालय प्रशासन का हम धन्यवाद देते हैं, कि उन्होंने नियमितीकरण की प्रक्रिया को प्रारंभ कर चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियमितीकरण के आदेश किए हैं,शीघ्र ही शासन की अनुमति उपरांत तृतीय श्रेणी के पदों पर भी नियमितीकरण के आदेश जारी कर दिए जाएंगे, ऐसा आश्वसन विश्वविद्यालय प्रशासन ने हमे दिया है।


मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि सामान्य प्रशासन के द्वारा समस्त स्थाई कर्मियों को रिक्त पदों पर नियमितीकरण करने की शासन द्वारा समिति बनाई गई, समय सीमा प्रदान की गई, फिर भी नियमितीकरण अधूरा है, माननीय मुख्यमंत्री जी से पुनः अनुरोध कर मध्य प्रदेश में समस्त विभागों में कार्यरत स्थाई कर्मियों को शीघ्र नियमितीकरण के आदेश जारी करने का निवेदन किया जाएगा ।
माननीय मुख्यमंत्री मजदूरों के प्रति संवेदनशील है।
इस संबंध में तकनीकी शिक्षा मंत्री जी से चर्चा हुई है, अन्य विश्वविद्यालयों एवं आयुष तथा उच्च शिक्षा मैं कार्यरत दैनिक वेतन भोगियों को स्थाई कर्मी एवं स्थाई कर्मियों को नियमितीकरण के निर्देश प्रदान करने की मांग रखी है।


विश्वविद्यालय श्रमिक संघ के महामंत्री सुधीर कुमार शर्मा ने बताया विश्वविद्यालय में तृतीय श्रेणी के लगभग 131 पद तथा चतुर्थ श्रेणी के 51 पद रिक्त है, जिनमें उनकी अर्हता रखने वाले कुशल स्थाई कर्मियों को पदों पर नियमित करने के लिए कुलपति जी ने आस्वस्त किया है । तथा उच्च प्रभार के आदेश भी शीघ्र प्रदान करने का आश्वासन दिया है । प्रशासन दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के प्रति सहानुभूति से विचार करते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए आश्वासन दिया।
प्रशासन के सम्मान में विश्वविद्यालय के निम्न कर्मचारी उपस्थित रहे संघ के उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र, संजय कद्रे,ज्ञान सिंह ठाकुर, कमलेश कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष शंकर लाल भार्गव, प्रेम शंकर दुबे, हिरेंद्र भदौरिया, मुकेश धाकड़, दिनेश विश्वकर्मा, ज्ञानेन्द्र सिंह कुशवाह, कृष्ण वीर सिकरवार,श्याम मालवीय,रफीक खान, लखपत सिंह जादौन,आशीष कटारे रामाश्रय यादव, सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811