भाजपा के राष्ट्रीय आह्वान पर एक बार फिर से मोदी सरकार,स्लोगन का किया गया दीवार लेखन
सी एल गौर रायसेन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय आहवान पर पर देश, प्रदेश एवं जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर और बूथ स्तर पर एक बार फिर से मोदी सरकार का स्लोगन एवं भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल का फूल का दीवार लेखन का कार्य 15 जनवरी को जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा की मौजूदगी में जिला मंडल एवं बूथ स्तर तक प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय अनुसार किया गया । इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के अनेक नेता एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

भारतीय जनता पार्टी के निर्धारित दीवार लेखन कार्यक्रम के अनुसार दोप 12 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में दोप 02 बजे प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने भोपाल मेंदोप 03 बजे जिला अध्यक्ष भाजपा राकेश शर्मा ने जिला मुख्यालय पर , सायं 04 बजे मण्डल अध्यक्ष आदित्य शर्मा सहित जिले के सभी मंडल अध्यक्षों ने स्लोगन का दीवार लेखन कराया वहीं प्रत्येक बूथ स्तर पर भी पांच-पांच स्लोगन लिखे गए एवं मण्डल लेवल पर दीवाल लेखन किया गया।

इस अवसर पर इस अवसर पर दीवार लेखन कार्य के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता धीरेंद्र सिंह कुशवाह, मलखान सिंह मीणा, वीर सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष आदित्य शर्मा, अशोक राठौर, चंद्र कृष्ण रघुवंशी, राज मीणा, शुभम रावत, जीतू ठाकुर, ब्रिज विश्वकर्मा, सीएल गौर,सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता इस अवसर पर मौजूद रहे।