“स्वस्थ शरीर रखे स्वस्थ मन, स्वस्थ मन रखे सुरक्षित जन ” थीम पर एरोबिक्स जुंबा डांस कार्यक्रम के साथ सड़क सुरक्षा माह 2024 का रंगारंग शुभारंभ
अंतर विभागीय लीड एजेंसी सड़क सुरक्षा पुलिस मुख्यालय नया रायपुर एवं यातायात पुलिस रायपुर के संयुक्त तत्व आधार में जुंबा डांस कार्यक्रम का आयोजन
सुरेंद्र जैन रायपुर
पुलिस मुख्यालय नया रायपुर के निर्देशानुसार इस वर्ष सड़क सुरक्षा माह का आयोजन दिनांक 15 जनवरी से 14 फरवरी 2024 तक आयोजन होना है। सड़क सुरक्षा माह 2024 के शुभारंभ में अंतर विभाग की लीड एजेंसी सड़क सुरक्षा पुलिस मुख्यालय नया रायपुर एवं यातायात पुलिस रायपुर द्वारा संयुक्त रूप से अनुपम गार्डन में “स्वस्थ शरीर रखें स्वस्थ मन, स्वस्थ मन रखें सुरक्षित जन” थीम पर एरोबिक्स जुंबा डांस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें श्री संजय शर्मा अध्यक्ष, अंतर विभाग की लीड एजेंसी सड़क सुरक्षा पुलिस मुख्यालय रायपुर की विशेष आतिथ्य में तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र-छात्राएं एवं अनेक स्वयं से भी संस्थाओं के सदस्य भाग ले रहे हैं।

दौरान यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व लोगों में यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता लाने यातायात जन जागरूकता अभियान चलाया जाता है जिसमें शहर के बहुत से स्वयं से भी संस्था यातायात पुलिस के साथ मिलकर उक्त जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करते हैं जिसमें यातायात पुलिस के प्रशिक्षित अधिकारियों द्वारा शहर के विभिन्न नए स्कूलों एवं ग्राम पंचायत में प्रमुख बाजार क्षेत्र में जाकर आम नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाती है साथ ही नियमों का पालन कर वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया जाता है।