Let’s travel together.

चाइनीज मांझे से पतंगबाजी की तो खैर नहीं,उज्जैन में ड्रोन से पुलिस रख रही नजर

0 51

मकर संक्रांति का पर्व दान-पुण्य करने और रंग-बिरंगी पतंगे उड़ने का त्योहार है. इस दिन बड़ी संख्या में पतंगें उड़ाई जाती हैं. चाइनीज माझा के इस्तेमाल से कई लोग बुरी तरीके से घायल हो जाते हैं. साथ ही कई लोगों की गला कटने से जान भी चली जाती है. मध्य प्रदेश की उज्जैन नगरी में बड़ी संख्या में चाइनीज चाइनीज मांझे का उपयोग किया जाता है. इसको लेकर पुलिस विभाग अलर्ट हो गया है.

मकर संक्रांति के पर्व पर उज्जैन में चाइनीज मांझे का उपयोग न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पहले से निर्देश जारी किए हैं. पुलिस ने अपनी कहा कि चाइनीज मांझा बेचने वाले और इस मांझे से पतंग उड़ाने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन में पुलिस अमला पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है. पतंग की बाजारों में पुलिस की टीम औचक निरीक्षण कर चाइनीज मांझा बेचनेवालों पर नजर जमाए हुए है. इसके साथ ही अनाउंसमेंट के माध्यम से त्योहार के दिन चाइनीज मांझे के उपयोग न करने की बात कही जा रही है. साथ ही दूरबीन और ड्रोन से भी पुलिस की एक टीम नजर रख रही है.

मकर संक्रांति का त्योहार आने के पहले महाकाल थाना प्रभारी अजय वर्मा अपनी टीम के साथ तोपखाना क्षेत्र में पहुंचे. उन्होंने यहां तलाशी अभियान चलाया. पुलिस ने छतों से ही दूरबीन से दूसरी छतों का नजारा देखा. ड्रोन उड़ाकर चाइनीज मांझे से पतंगबाजी करने वालों की जानकारी जुटाई.

इस दौरान थाना इंचार्ज अजय वर्मा के साथ एएसआई चंद्रभान सिंह चौहान भी मौजूद रहे. उन्होंने अनाउंसमेंट के माध्यम से पतंगबाजों को समझाया कि यदि इस बार प्रतिबंधित मांझे का उपयोग किया तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के कड़े निर्देशों के बाद पुलिस इस बार शुरुआत से ही पतंग व्यापारियों और पतंगबाजों को बता दिया है चाइनीज मांझा बहुत घातक है. इसके कारण आम लोगों के साथ ही पशु-पक्षियों की जान भी चली जाती है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |     ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811