यशवंत सराठे बरेली रायसेन
देश के महा नायक स्वामी विवेकानंद की 161वी जतन्ती के पावन सुअवसर पर म.प्र.विधुत मंडल के द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस नगरपरिषद के अध्यक्ष हेमंत राजा भैया की अध्यक्षता में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।इस शिविर में युवाओं द्वारा 205यूनिट रक्तदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना के उपरांत किया गया नन्ही वालिका के द्वारा सुन्दर नृत्य का प्रदर्शन किया गया।

इस रक्तदान शिविर में बरेली सिविल अस्पताल के वी एम ओ डा.हेमन्त यादव की टीम ने पूर्ण सेवाएं दी एवं मप्रवइमंडल के समस्त वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई।