Let’s travel together.

अभिनेत्री नयनतारा सहित 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

0 75

मीरा-भयंदर के निवासी 48 वर्षीय शिकायतकर्ता ने नया नगर पुलिस थाने में अपनी शिकायत में कहा कि फिल्म ‘लव जिहाद’ को भी बढ़ावा देती है। फिल्म को नेटफ्लिक्स से हटा दिया गया है।

नया नगर पुलिस थान के प्रभारी (एसएचओ) ने कहा कि बृहस्पतिवार को अभिनेत्री एवं निर्माता नयनतारा सहित आठ लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153-ए (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 295-ए (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य) और 505 (2) (पूजा स्थल पर किया गया अपराध) 34 (साझा मंशा) (दोनों को मिला कर पढ़ा जाए) के तहत मामला दर्ज किया गया।

मुंबई पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि दो दक्षिणपंथी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नयनतारा और फिल्म से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ अलग-अलग शिकायतें दर्ज की थीं, जिनमें आरोप लगाया गया कि इसमें कुछ दृश्य हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं। एक अधिकारी ने बताया ‘बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा दो दिन पहले पश्चिमी उपनगर के ओशिवारा पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी और इस संबंध में जांच चल रही है।’

एक अधिकारी ने बताया कि दूसरी शिकायत हिंदू आईटी सेल के संस्थापक रमेश सोलंकी द्वारा दक्षिण मुंबई के लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस थाने में दर्ज कराई गई । सोलंकी ने आरोप लगाया है कि फिल्म में भगवान राम की गरिमा को कमतर किया गया है और इसे जानबूझकर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए रिलीज किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |     ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811