Let’s travel together.

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी सौगात, जल्द ही पीएम मोदी करेंगे डुमना एयरपोर्ट का लोकार्पण, जहां इंटरनेशनल फ्लाईट्स भी सीधे करेगी लैंड

0 64

जबलपुर।मिशन 29 में जुटी भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले महाकौशल के मुख्यालय जबलपुर को बड़ी सौगात देने जा रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों जबलपुर के अत्याधुनिक एयरपोर्ट का लोकार्पण जल्द करवाया जा सकता है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी अगले एक या दो माह के भीतर ही जबलपुर आकर नए एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे और उनके द्वारा जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट का नया नामकरण गोंडवाना की वीरांगना , रानी दुर्गावती के नाम से किया जा सकता है। केन्द्र सरकार ने 450 करोड़ रुपयों की लागत से जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट का विस्तार करवाया है। जबलपुर के इस नए एयरपोर्ट में इंदौर के बाद प्रदेश का सबसे लंबा रनवे बनाया गया है जहां इंटरनेशनल फ्लाईट्स भी सीधे लैंड कर सकेंगी।

आईबीसी-24 आपको जबलपुर के इस नए एयरपोर्ट और टर्मिनल बिल्डिंग की पहली तस्वीरें दिखा रहा है। इन एक्सक्लूसिव तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि एयरपोर्ट को कितनी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। दो मंजिला इस टर्मिनल बिल्डिंग को इस तरह बनाया गया है कि यात्री अब बस में जाने की बजाय टर्मिनल बिल्डिंग से सीधे अपनी फ्लाईट में एंटर हो सकेंगे। टर्मिनल बिल्डिंग में 3 एयरोब्रिज भी बनाए गए हैं।

बता दें कि इस एयरपोर्ट का विस्तार 774 एकड़ जमीन पर किया गया है जिसमें पार्किंग की भी व्यापक व्यवस्थाएं की गईं है।  ख़ास बात ये है कि एयरपोर्ट टर्मिनल को जबलपुर ही नहीं पूरे महाकोशल अंचल में मौजूद पर्यटन स्थलों को शो-केस करते हुए तैयार किया गया है, ताकि यहां आने वाले तमाम यात्री महाकोशल में पर्यटन के लिए आकर्षित हो।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811