Let’s travel together.

रेत माफियाओं के खिलाफ होगी पुलिस की ताबड़ तोड़ कार्रवाई, जिले भर के थाना प्रभारियों को जारी किया निर्देश

0 111

इन दिनों पुलिस ने अवैध रेत परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त निर्देश दिए है और लगातार इन रेत माफियाओं पर नजर भी रखी जा रही है। चंबल नदी से रेत का अवैध उत्खनन करने वाले रेत माफियाओं पर पुलिस ने ताड़ब तोड़ कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश में जिले भर के थाना प्रभारियों ने रेत माफियाओं पर कार्रवाई की। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार ट्रैक्टर ट्रॉली सहित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, जिले भर में चंबल नदी से रेत के अवैध खनन की शिकायत पुलिस अधीक्षक को मिल रही थी जिस पर उन्होंने माफिया पर कार्रवाई करनी थी। रेत के ट्रैक्टर ट्रॉली से रेत का उत्खनन करने वाले माफियाओं पर कार्रवाई के समय माफिया पुलिस पर भी हमला करने से पीछे नहीं हटते है।

रेत से बड़े ट्रैक्टर ट्राली पकड़ने के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद की स्थिति भी ग्रामीण इलाके में बनी, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर चार ट्रैक्टर ट्राली को पड़कर थानों में जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि मुरैना जिले में रेत माफियाओं को राजनेताओं का संरक्षण प्राप्त होता है और राजनेता भी अपने सजातीय लोगों के साथ मिलकर रेत का अवैध उत्खनन करने का काम किया जाता है। इसलिए रेत माफिया पुलिस और प्रशासन से भी बिल्कुल भी डरते नहीं है और पुलिस पर हमला करने से भी पीछे नहीं हटते है,लेकिन अब मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कार्रवाई तो रेत माफियाओं पर शुरू हो गई है लेकिन क्या राजनेताओं द्वारा माफियाओं को संरक्षण दिया जा रहा है इस पर भी प्रदेश सरकार के नेता कोई कार्रवाई करेंगे? यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रामनवमी पर बैंक बंद, इसके बाद लगातार तीन दिन की छुट्टी     |     सांची के किन्नर समाज ने श्री रामनवमी भव्य शोभायात्रा समिति को प्रदान किए 13 हजार रुपए का सहयोग     |     ‘चक्रव्यूह’ ने रचा महाभारत का जीवंत संसार, अभिनय और शिल्प से सजी प्रभावी प्रस्तुति     |     लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811