Let’s travel together.
nagar parisad bareli

न निकाह किया, न 7 फेरे इरा खान ने रचाई क्रिश्चियन वेडिंग

0 59

इन दिनों शादी को लेकर आमिर खान की बेटी इरा और दामाद नूपुर शिखरे जबरदस्त सुर्खियों में है। फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिखरे आमिर खान के दामाद बन चुके है। अमिर खान की लाडली बेटी इरा खान ने फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिखरे संग शादी रचा ली। 3 जनवरी को ईरा और नूपुर ने मुंबई में कोर्ट मैरिज करने के बाद ग्रैंड वेडिंग भी कर ली।

PunjabKesari

क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से हुई शादी

कोर्ट मैरिज के बाद उनके फैंस ये अटकलें लगा रहे थे कि या तो शादी हिन्दू धर्म के मुताबिक होगी या फिर मुस्लिम धर्म के हिसाब से निकाह होगा, पर इस कपल ने न तो निकाह किया और न ही 7 फेरे लिए । इरा खान और नूपुर शिखरे 3 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। बता दें कि नूपुर इरा के ट्रेनर थे। इस बात को इरा ने खुद एक यूटयूब विडियो में बताया कि उनकी मुलाकात नूपुर से तब हुई जब वह डिप्रेशन में थी। 2024 में दोनों ने परिवार की रजामंदी के साथ शादी करने का फैसला लिया।हाल ही में दोनों 10 जनवरी को मराठी नहीं क्रिश्चियन रीति रिवाजों से शादी के बंधन में बंधे। बीते दिन, राजस्थान के उदयपुर के होटल ताज अरावली पैलेस में रचाई गई शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

PunjabKesari

डांस करते दिखे कपल

क्रिश्चियन वेडिंग के दौरान इरा खान व्हाइट कलर के ब्राइडल गाउन में दिखी, जिसके साथ मैचिंग ज्वैलरी और न्यूड मेकअप किया हुआ था। साथ ही दुल्हे राजा यानि के नूपुर शिखरे बेज कलर के कोट पैंट में नज़र आए। दोनों ने बहुत ही सिंपल लुक में शादी की जिसके बीच जहां उनके कुछ  फैंस ने बहुत पसंद किया तो वहीं कुछ ने ट्रोल भी किया। आमिर खान और उनकी मां जीनत हुसैन इरा को स्टेज तक लेकर गए। जहां इरा और नूपुर ने एक-दूसरे का हाथ थाम कर ताउम्र साथ रहने का वादा किया। साथ ही दोनों राॅक आन फिल्म के गाने ‘तुम हो तो’ पर डांस करते नजर आए।

PunjabKesari

13 जनवरी को होगी रिसेप्शन

उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग के बाद अब 13 जनवरी को इरा और नूपुर मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में रिसेप्शन देंगे। जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल होंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811