अनुराग शर्मा सीहोर
लोकसभा चुनाव और नई राज्य सरकार के आगामी कामकाज के रोड मैप को लेकर बड़ी बैठक सीहोर के एक क्रिएशन रिसोर्ट में 11 जनवरी को रखी गई है इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस के बड़े नेताओं के साथ भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य और मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव उनकी कैबिनेट के प्रमुख सदस्य मौजूद रहेंगे बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी बुलाया गया है बैठक सुबह 11:00 से शुरू होकर दिनभर चलेगी
आरएसएस की ओर से प्रमुख नेता अरुण कुमार दीपक विश्पुते के साथ भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष. राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल मौजूद रह सकते हैं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हिदानंद भी बैठक में रहेंगे
इसमें लोकसभा बार चुनाव की जवाबदारी के साथ 22 जनवरी को भगवान श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े कार्यक्रम और इसी मुद्दे को जनता के घर-घर तक पहुंचाने के मसले पर बात होगी नई सरकार बनने के बाद यह पहले चिंतन बैठक है बिल संतोष केंद्रीय भाजपा का एजेंडा प्रदेश को देंगे पहले यह बैठक भोपाल में पार्टी दफ्तर में प्रस्तावित थी बैठक में लोगों की संख्या 38 के लगभग रह सकती है