इटारसी नर्मदापुरम ।समाज सेवा के क्षैत्र में विशिष्ट कार्य और समर्पित योगदान के लिए जय राजपूत समाज सेवा समिति की ओर से प्रतिवर्ष दिए जाने वाले वार्षिक सम्मान “राजपूत रत्न” से वर्ष-2023 के लिए इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी श्री अशोक सिंह जादौन को सम्मानित किया गया । इंदौर पहुंच समिति सदस्य द्वारा रविवार को उन्हें शाँल, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह (शील्ड) देकर सम्मानित किया गया। समिति सचिव संजय सिंह राजपूत ने बताया कि समिति की ओर से प्रतिवर्ष राजपूत रत्न सम्मान प्रदान किया जाता है यह सम्मान उन स्वजातीय बंधुओं व मातृशक्ति को दिया जाता है जो देश एवं जनहित में समाज सुधार, समाज के विकास, जागरुकता में अपनी सराहनीय योगदान से समाज में उत्कृष्ट कार्य निस्वार्थ भाव से कर समाज को एक नई एवं सही दिशा प्रदान कर रहे हैं। यह वार्षिक सम्मान जय राजपूत समाज सेवा समिति के तत्वधान में प्रतिवर्ष प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष आयोजित होने वाले राजपूत समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन की पत्रिका “परिणय-चयनिका” के विमोचन के दौरान आयोजन में प्रदान / घोषित किये जाते हैं । पुर्व में राजपूत रत्न से ये हो चुके हैं सम्मानित 2022-आर्किटेक्ट मोहित सोलंकी सीईओ-यूके कांसेप्ट डिजाईनर रायपुर छत्तीसगढ़- उन्नतशील युवा उद्यमी, पर्यावरण एवं समाज सेवा में उत्कर्ष कार्य हेतु, (2021-कोविड़ के कारण रद्द), 2020- नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा विजय राजपूत बुधनी जिला सिहोर -सामाजिक और महिला सशक्तीकरण व जागरुकता के क्षैत्र में उत्कर्ष योगदान हेतु, 2019- मध्य प्रदेश की महिला सेलर – कु.हर्षिता तोमर नर्मदापुरम- 18वें एशियाड गेम्स में कांस्य पदक एक मात्र विजेता एवं देश की सबसे छोटी महिला सेलर के रुप में खेलों में उत्कर्ष प्रदर्शन हेतु, 2018- चाटर्ड अकाउंटेंड श्री मुकेश सिंह राजपूत भोपाल- लेखक आत्मकथा सीए पास एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कर्ष कार्य हेतु। इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष औबेदुल्लागंज श्री तूफान सिंह राजपूत, समिति उपाध्यक्ष मनोज सिंह सिकरवार, समिति सचिव संजय सिंह राजपूत, शशांक सिंह बैस, करन सिंह परमार, अनिकेत सिंह ठाकुर, इन्जीनियर जयसिंह राजपूत सहित अन्य सामाजिक जन मौजुद रहें ।