Let’s travel together.

चुनाव वाले दिन PM हसीना का संदेश- ‘हम बहुत भाग्यशाली कि भारत हमारा दोस्त’

0 58

बांग्लादेश में आज हिंसा और भारी उथल-पुथल के आम चुनाव के लिए मतदान  जारी है।  हालांकि विपक्षी पार्टी बीएनपी समेत कई अन्य पार्टियों ने इस चुनाव का बहिष्कार किया है। बांग्लादेश में चुनाव से पूर्व कई हिंसक घटनाएं हुई हैं और मतदान के दिन भी हिंसा की आशंका है।  लेकिन  मतदान  से पहले बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि हम ये सुनिश्चित करेंगे कि देश में लोकतंत्र रहे और लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार सुरक्षित रहें।

मतदान से पहले प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मीडिया से बात की। इस दौरान भारत के एक पत्रकार ने प्रधानमंत्री शेख हसीना से बात की। इस पर शेख हसीना ने कहा कि ‘आपका बहुत स्वागत है। हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमारा भारत जैसा विश्वसनीय दोस्त है। लिब्रेशन वार के दौरान  भारत ने हमारा समर्थन किया।

1975 के बाद जब हमारा पूरा परिवार खत्म हो गया तो उन्होंने हमें शरण दी। इसलिए भारत के लोगों के लिए हमारी शुभकामनाएं हैं।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘हमारा देश संप्रभु और स्वतंत्र हैं…हमारी बड़ी जनसंख्या हैं। हमने लोगों को लोकतांत्रिक अधिकार दिए हैं। मैं सुनिश्चित करना चाहती हूं कि देश में लोकतंत्र जारी रहे।’

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811