Let’s travel together.
nagar parisad bareli

साध्वी ऋतंभरा बोलीं, राम मंदिर का श्रेय उन्हें मिलना चाहिए जिन्होंने बेटे और पति को खोया

0 27

उज्जैन। चारधाम मंदिर आश्रम में चले रहे विराट संत सम्मेलन के आखिरी दिन साध्वी ऋतंभरा ने श्रीराम मंदिर निर्माण को राष्ट्र गौरव निरुपित करते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल मंदिर बनाने की तारीख पूछते थे, अब बन गया तो श्रेय लेने की होड़ में लगे हैं।

श्रेय तो हमारी उन माता, बहनों और पत्नियों को मिलना चाहिए, जिन्हें अपना पुत्र, भाई व पति को खोया है। साथ ही हमारे संतों को मिलना चाहिए जिन्होंने राममंदिर आंदोलन में अपने प्राण न्योछावर किए।

दीदी मां ने सभी भक्तों से आह्वान किया कि 22 जनवरी को श्रीराम लला मंदिर में विराजेंगे। इस दिन आप सभी अपने घरों में दीपमालिका प्रज्वलित करें तथा समीप स्थित मंदिरों में उत्सव मनाएं। क्योंकि आप भाग्यशाली हैं। पांच सौ साल बाद यह मौका मिला है।

श्री राममंदिर न्यास के सदस्य युगपुरुष महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरि जी ने कहा कि कुछ नेता मंदिर निर्माण पर कटाक्ष करते हुऐ कहते हैं, अयोध्या में मंदिर की जगह अस्पताल बना देते। क्या ऐसे लोग अन्य धर्म के धर्मस्थलों के संबंध में ऐसा कह सकते हैं, नहीं कह सकते, क्योंकि वे एक पक्ष के वोट पाकर सत्ता में आते थे।

अब हिंदुओं को जागना पड़ेगा, हमें जातियों में बांटा जा रहा है। मीडिया प्रभारी राजेश करे व पं.रामलखन शर्मा ने बताया कि समापन समारोह की शुरुआत में समिति अध्यक्ष अशोक प्रजापत ने स्वागत भाषण दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811