Let’s travel together.

CBSE बोर्ड परीक्षा पर आई बड़ी खबर: 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के इन पेपरों की तारीखों में हुआ बदलाव

0 58

नई दिल्ली:  CBSE बोर्ड परीक्षा पर एक बड़ी खबर सामने आई है।  10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के कुछ पेपरों की तारीखों में बदलाव किया गया है। बता दें कि सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी से शुरू है, जबकि थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी।

इस बीच  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 डेटशीट को रीवाइज्ड कर दिया है। संशोधित टाइमटेबल के अनुसार, बोर्ड ने  10वीं 12 वीं के कुछ पेपरों की परीक्षा तिथियों में बदलाव किए हैं। सीबीएसई कक्षा 10वीं का तिब्बती पेपर जो 4 मार्च 2024 को आयोजित होने वाला था, उसे बदल कर अब 23 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी. वहीं कक्षा 10वीं की रिटेल पेपर जो 16 फरवरी को निर्धारित किया गया था वह अब 28 फरवरी 2024 को लिया जाएगा।

इसी तरह, सीबीएसई कक्षा 12वीं की फैशन स्टडीज का पेपर जो 11 मार्च को होने वाला था, उसकी तारीख बदल   21 मार्च, 2024 कर दी है।  सीबीएसई बोर्ड के तमाम छात्र  बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का रीवाइज्ड टाइमटेबल देख सकते हैं।

गौरतलब है कि सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर  13 मार्च 2024 तक चलेंगी। वहीं सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811