Let’s travel together.

माँ नर्मदा जी के गोद में मनाया गया, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह  का जन्मदिन

0 569

बेगमगंज रायसेन। पूर्व कैबिनेट मंत्री (म.प्र. शासन मंत्री) रामपाल सिंह राजपूत का जन्मदिन गुरुवार को पुण्य सलिला में मां नर्मदा नदी के बौरास तट पर धार्मिक वातावरण में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर श्री सिंह ने मां नर्मदा के पावन तट पर संत महात्माओं, पुरोहितों, ब्राह्मणों एवं धर्माचारियों के साथ भगवान नर्मदेश्वर महादेव का नर्मदा जल से अभिषेक किया। तत्पश्चात श्री सिंह ने गौ माता की पूजा अर्चना की व ब्राह्मण, कन्या भोज एवं भंडारे मैं भोजन परोसा।


श्री सिंह के जन्मदिन पर ट्यूटर और सोशल मीडिया के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत मध्य प्रदेश शासन के मंत्री विधायक एवं पूर्व मंत्रियों ने बधाई प्रेषित की वहीं सांसद रमाकांत भार्गव राज्य मंत्री स्वास्थ्य विभाग नरेंद्र पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित कई बड़ी हस्तियां जनधन कार्यक्रम में शामिल होने मां नर्मदा के तट पर पहुंची।


बेगमगंज से नगरपालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, नगर मंडल अध्यक्ष कमल साहू, नपा उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी, मोहित लोधी, राजेंद्र सोलंकी पार्षद गणों में अजय सिंह जाट, प्रवीण जैन, अजय जैन, राजीव दुबे, बृजेश लोधी, गुलाब रजक, लोकराज ठाकुर, ओमकार यादव, पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम कुशवाहा, हेमंत विश्वकर्मा, ठेकेदार संतोष राय, मयंक सिंघई, कुशवाहा विकास मंच के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू, सत्तू महाराज सहित सभी मोर्चो के अध्यक्ष पदाधिकारी गण और अनेकों कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल हुए और अपने प्रिय नेता का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।

न्यूज़ सोर्स- हरि साहू भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |     विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811